Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में 2 दिन बंद रहेंगे ये रास्ते, कौन-कौन? जानिए क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी!

हैदराबाद में 2 दिन बंद रहेंगे ये रास्ते, कौन-कौन? जानिए क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिनों के दौरे पर हैदराबाद जाने वाली है। उनका 2 दिवसीय हैदराबाद दौरा आज यानी 21 नवंबर (गुरुवार) से शुरू होगा। राष्ट्रपति कल (22 नवंबर) भी हैदराबाद में ही रहने वाली हैं। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हैदराबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है। प्रशासन की ओर से हैदराबाद के कई रूट्स पर ट्रैफिक को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया है।

ताकि राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके व हैदराबाद की आम जनता को आवाजाही करने में कोई समस्या न हो।

hyderabad traffic advisory

Telangana Today की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार, 21 नवंबर की शाम को 5.30 बजे से लेकर रात 9 बजे तक हैदराबाद के कई रास्तों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिन रास्तों को राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के मद्देनजर बंद रखने का फैसला लिया गया है उनमें शामिल हैं -

  • पंजगट्टा जंक्शन
  • ग्रीनलैंड्स जंक्शन
  • बेगमपेट फ्लाईओवर
  • श्याम लाल बिल्डिंग
  • एचपीएस आउट गेट
  • पीपीएनटी फ्लाईओवर
  • एयरपोर्ट वाई जंक्शन
  • मोनप्पा जंक्शन
  • यशोदा अस्पताल
  • कत्रिय होटल
  • राजभवन रोड
  • मेट्रो रेसिडेंसी
  • वीवी स्टैच्यू
  • खैरताबाद फ्लाईओवर
  • नेकलेस रोटरी
  • एनटीआर मार्ग
  • तेलुगु तल्ली जंक्शन
  • तेलुगु तल्ली फ्लाईओवर
  • कट्टा मैसम्मा
  • इकबाल मीनार
  • पुराना अम्बेडकर स्टैच्यू जंक्शन
  • टैंक बंड
  • एनटीआर स्टेडियम
  • अशोक नगर जंक्शन

हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से इस समय के दौरान गुरुवार को उपरोक्त रूट्स पर न जाने का आवेदन किया है।

hyderabad president murmu visit traffic advisory

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को भी हैदराबाद में रहने वाली हैं। इसलिए शुक्रवार (22 नवंबर) को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक हैदराबाद के विभिन्न इलाकों में रास्तों को बंद किया जाएगा। जिस रूट को शुक्रवार की सुबह बंद रखा जाएगा उनमें शामिल हैं -

  • राजभवन से दाएं
  • मेट्रो
  • वीवी स्टैच्यू से दाएं
  • केसीपी अंसारी मंजिल
  • ताज कृष्णा
  • एनएफसीएल
  • एसएनटी
  • सागर सोसायटी
  • एनटीआर भवन
  • जुबली हिल चेक पोस्ट
  • रोड नंबर 45 जंक्शन
  • केबल ब्रिज
  • रोड नंबर 65
  • पंजगट्टा फ्लाईओवर
  • मोनप्पा
  • प्रजा भवन
  • ग्रीन लैंड
  • बेगमपेट फ्लाईओवर
  • एचपीएस आउट गेट
  • श्यामलाल
  • पीएनटी से बाएं
  • एयरपोर्ट वाई जंक्शन
  • बेगमपेट एयरपोर्ट

जारी की गयी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार कई जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है। बताया गया है कि इसके साथ ही कुछ जगहों पर ट्रैफिक के सामान्य से धीमे होने की भी आशंका है। इसलिए जनता से अनुरोध किया गया है कि वे सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी गयी है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 नवंबर यानी आज हैदराबाद में कोटी दीपोत्सवम -2024 में हिस्सा लेंगी और 22 नवंबर को वह हैदराबाद में लोकमंथन का उद्घाटन करने वाली हैं।

More News

    Read more about: hyderabad traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+