Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में बनेगा T-Square, उठा सकेंगे न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर की तरह जगमगाती शामों का लुत्फ

हैदराबाद में बनेगा T-Square, उठा सकेंगे न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर की तरह जगमगाती शामों का लुत्फ

न्यूयॉर्क का मिडटाउन मैनहट्टन इलाका, जो न सिर्फ शहर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है बल्कि मनोरंजन का भी प्रमुख केंद्र है। कोई भी फेस्टिवल हो और न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर पर जश्न न मनाया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता।

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर की चकाचौंध देखकर अगर आपको भी वहां घूमने जाने या शॉपिंग करने का मन होता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब हैदराबाद में टाइम्स स्क्वॉयर की तरह जगमगाती शामों का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

times square newyork

हैदराबाद के नॉलेज सिटी रायदुर्गम (Raidurgam) में न्यूयॉर्क के तर्ज पर T-Square बनाया जाएगा। हाल ही में इस बात की घोषणा तेलंगाना सरकार ने की है। डेक्कन क्रॉनिकल्स की एक रिपोर्ट में तेलंगाना इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन (TGIIC) के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि यह एक ओपन प्लाजा होगा, जहां लोग पूरे दिन आराम से दोस्तों, परिवार या फिर ऑफिक के सहकर्मियों के साथ घूम-फिर सकेंगे।

यह प्लाजा एक ऐसी जगह होगी, जहां हल्की हरियाली भी होगी। यह शहर में ताजी हवा का एक प्रमुख स्रोत के तौर पर उभरेगा। स्थानीय तौर पर मनाए जाने वाले विभिन्न उत्सवों और जश्न का आयोजन यहां किया जाएगा जिसमें हैदराबाद में रहने वाले ही नहीं बल्कि यहां घूमने आने वाले और आसपास के शहरों के लोग भी शामिल हो सकेंगे।

उक्त अधिकारी ने बताया कि जैसा न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर में बड़े-बड़े बिलबोर्ड होते हैं जहां विभिन्न प्रकार के उत्पादों के विज्ञापन जगमगाते रहते हैं, ठीक वैसे ही हैदराबाद के T-Square पर भी विशाल डिजिटल बिलबोर्ड लगाए जाएंगे, जिसमें विभिन्न विज्ञापन कंपनियां अपने विज्ञापन दे सकेंगी।

hyderabad t square

बताया जाता है कि इस जगह को पर्यटकों के लिए भी बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा ताकि यह एक शहर वाली Vibe दे सके। बताया जाता है कि हैदराबाद का T-Square एक एंटरटेंमेंट हब, कोलैबोरेशन जोन और विज्ञापन के लिए एक प्रमुख जगह के तौर पर उभर कर सामने आएगा।

नोट - विज्ञापन के बड़े-बड़े बिलबोर्ड से सजा हैदराबाद का T-Square बिल्कुल न्यूयॉर्क की तरह लगेगा। शाम ढलते ही इस जगह की जगमगाहट दिन के उजाले को भी कम कर देगी। इसलिए यह जगह वीडियो और Reels बनाने के लिए एक आदर्श जगह बन सकती है। तो फिर कंटेंट लिखना हो या भी आइडिया...दिमाग के घोड़े दौड़ाना शुरू कर दिजीए।

More News

    Read more about: hyderabad tourism travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+