Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »प्रदर्शनी टूर पर बांग्लादेश पहुंची ICC World Cup Trophy, पद्मा ब्रिज पर हुई प्रदर्शित

प्रदर्शनी टूर पर बांग्लादेश पहुंची ICC World Cup Trophy, पद्मा ब्रिज पर हुई प्रदर्शित

4 बाद होने वाले क्रिकेट के महासंग्राम को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। इस बार भारत के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कुछ ज्यादा ही है क्योंकि ICC वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में होने वाला है। क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी उत्सुक हैं।

icc world cup

ऐसे में हाल ही में आईसीसी क्रिकेट ट्रॉफी का भारत में अनावरण किया गया। अब यह ट्रॉफी प्रदर्शनी टूर के लिए निकली है। इसके तहत सोमवार को बांग्लादेश पहुंची जहां इसे पद्मा ब्रिज पर प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी टूर पर ट्रॉफी

अनावरण के बाद ही ICC वर्ल्ड कप ट्रॉफी को प्रदर्शनी टूर पर दुनिया भर के देशों में ले जाया जा रहा है। ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी कुवैत, बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा, फ्रांस, इटली और मेजबान देश भारत सहित 18 देशों और क्षेत्रों का दौरा करेगी। ट्रॉफी प्रदर्शनी टूर 27 जून से शुरू हुआ है। जो अगले लगभग 1 महीना तक जारी रहेगी।

आम लोग भी देख सकेंगे ट्रॉफी

icc trophy in bangladesh

2023 विश्व कप अक्टूबर और नवंबर को भारत में आयोजित होने वाला है। बांग्लादेश में आईसीसी विश्व कप ट्रॉफी के लिए आधिकारिक फोटोशूट पद्मा ब्रिज के सेवा क्षेत्र में आयोजित किया गया। ट्रॉफी के बांग्लादेश टूर के दूसरे दिन मंगलवार को ट्रॉफी बांग्लादेश की राष्ट्रीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों, वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों, क्रिकेट अधिकारियों, आयोजकों और मीडिया सदस्यों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर तक मीरपुर शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रदर्शित की गई। दौरे के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी सुबह 11 बजे से राजधानी ढाका के बशुंधरा सिटी शॉपिंग मॉल में आम जनता के लिए प्रदर्शित की जाएगी।

5 अक्टूबर से भारत में शुरू होगा वर्ल्ड कप

दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक पुरुष क्रिकेट विश्व कप इस साल 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट 10 शहरों में आयोजित होगी। भारत के 10 शहर 45 मैचों की मेजबानी करेंगे। वर्ल्ड कप में दुनिया भर की 10 बेहतरीन टीमें होंगी जो आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए जी-जान लगा देंगी। बांग्लादेश के विश्व कप अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से होगा।

More News

    Read more about: icc bangladesh india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+