Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मौसम विभाग ने जारी की 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, बन रहे हैं 2 चक्रवात, कहां-कहां?

मौसम विभाग ने जारी की 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, बन रहे हैं 2 चक्रवात, कहां-कहां?

पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी से कुछ समय के लिए लोगों को मिलने वाली है राहत। होली से पहले देश के लगभग 18 राज्य कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की फुहार से भिंगने वाले हैं। मौसम विभाग ने देशभर के लगभग 18 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

इनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर राज्य, दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग (IMD) के हवाले से दावा किया गया है कि मंगलवार (11 मार्च) से लेकर 15 मार्च तक इन राज्यों में बारिश हो सकती है। बताया जाता है कि मौसम में ऐसा बदलाव 2 चक्रवातों के बनने की वजह हो रहा है।

heavy rainfall alert in 18 states

कहां-कहां बन रहे हैं दोनों चक्रवात?

News18 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से पहला चक्रवात इराक में बन रहा है, जो धीरे-धीरे भारत के पर्वतीय राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। वहीं दूसरा चक्रवात बांग्लादेश के ऊपर तैयार हो रहा है, जिसकी वजह से अगले करीब 5 दिनों तक पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होने की संभावना जाहिर की गयी है।

लेकिन इससे अलग गुजरात के लिए मौसम विभाग ने हिटवेव की चेतावनी जारी की है। बताया जाता है कि राज्य के कई इलाकों में तापमान 37 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि गुजरात में हिटवेव जैसा मौसम कम से कम 14 मार्च तक बना रह सकता है।

cyclone rainfall

लंबे समय तक होगी बारिश

मौसम विभाग ने देशभर के कई राज्यों में 2 चक्रवातों के प्रभाव से 15 मार्च तक बारिश होने की संभावना जतायी है। बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 10 से 15 मार्च के बीच तापमान का पारा अचानक नीचे गिर सकता है। इसके साथ ही बारिश, कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी और तेज बर्फीली हवाओं के चलने की भी संभावना है।

वहीं पंजाब और हरियाणा में 12 और 13 मार्च को बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। राजस्थान में भी 13 से 15 मार्च के बीच कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।

बांग्लादेश पर बन रहे चक्रवात का असर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों पर भी पड़ेगा, जिस कारण बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 11 से 15 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणीपुर, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना जतायी है। बताया जाता है कि 11 से 13 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी होने की संभावना भी जतायी गयी है।

uttarakhand rainfall

मौसम विभाग ने 11 से 13 मार्च के बीच दक्षिण भारतीय राज्यों - तमिलनाडु, केरल आदि में भी बारिश होने की चेतावनी जाहिर की है। खासतौर पर केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी के साथ राज्य सरकार ने भी निर्देश दिये हैं कि अगर परिस्थिति ज्यादा खराब होती है तो स्कूल व कॉलेजों को बंद भी किया जा सकता है।

More News

    Read more about: imd cyclone bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+