Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बड़ी खबर! सियालदह डिवीजन में 4 दिनों तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, कब से? यहां देखें पूरी List

बड़ी खबर! सियालदह डिवीजन में 4 दिनों तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, कब से? यहां देखें पूरी List

साल के शुरुआत में ही मेगा ब्लॉक। भारतीय रेलवे ने सियालदह डिवीजन में 100 घंटे के मेगा ब्लॉक की घोषणा की है, जिस दौरान एक भी ट्रेन नहीं चलेगी। मेगा ब्लॉक की वजह से न सिर्फ लोकल ट्रेन बल्कि बड़ी संख्या में एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को भी रद्द करने की घोषणा की गयी है। हालांकि यह मेगा ब्लॉक पूरे सियालदह डिवीजन के लिए लागू नहीं किया गया है बल्कि सिर्फ एक ही रूट पर लागू किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एक पुरानी ब्रिज की मरम्मत के लिए यह मेगा ब्लॉक किया जा रहा है। इस बाबत रेलवे की ओर से रद्द होने वाली ट्रेनों की पूरी सूची भी जारी कर दी गयी है।

sealdah mega block 100 hours

कब और कौन से रूट पर होगा मेगा ब्लॉक?

TV9 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सियालदह डिवीजन के सियालदह-डानकुनी सेक्शन पर बालीघाट और बालीहॉल्ट के बीच रेलवे ओवरब्रिज का स्टील का पुराना गार्डर बदला जाएगा, जिसकी वजह से मेगा ब्लॉक की घोषणा की गयी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1931 में यह ब्रिज ब्रिटिश शासनकाल में बना हुआ है।

ब्रिज के एक गार्डर की स्थिति जर्जर हो जाने की वजह से इसे बदलने का फैसला लिया गया है। रेलवे का दावा है कि मरम्मत का काम पूरा हो जाने के बाद इस सेक्शन पर ट्रेनों की गति भी बढ़ जाएगी। बताया जाता है कि इस वजह से दमदम-डानकुनी सेक्शन पर 23 जनवरी की रात को 12 बजे से 27 जनवरी की अहले सुबह 4 बजे तक लगभग 100 घंटे का मेगा पावर ब्लॉक रहेगा।

बंद रहेंगी ट्रेनें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सियालदह से डानकुनी के बीच 23 से 26 जनवरी के बीच करीब 20 जोड़ी ईएमयू लोकल ट्रेन रद्द रहेगी। इसके साथ ही सैंकड़ों लोकल ट्रेनों को भी रद्द रखने का फैसला लिया गया है यानी जनवरी के आखिरी सप्ताह में गुरुवार से सोमवार तक इस रूट पर एक भी लोकल ट्रेन नहीं चलेगी।

सियालदह-डानकुनी के बीच रद्द लोकल ट्रेन

  • 32212
  • 32214
  • 32216
  • 32218
  • 32220
  • 32222
  • 32224
  • 32226
  • 32228
  • 32230
  • 32232
  • 32234
  • 32236
  • 32238
  • 32240
  • 32241
  • 32244
  • 32246
  • 32248
  • 32250

डानकुनी-सियालदह के बीच रद्द लोकल ट्रेन

  • 32211
  • 32213
  • 32215
  • 32217
  • 32219
  • 32221
  • 32223
  • 32225
  • 32227
  • 32229
  • 32231
  • 32233
  • 32235
  • 32237
  • 32239
  • 32241
  • 32243
  • 32245
  • 32247
  • 32249
mega block sealdah division

सियालदह-बारुईपुर शाखा में रद्द ट्रेनें

  • 32411 सियालदह-बारुईपुर लोकल
  • 32411 बारुईपुर-सियालदह लोकल
  • 32413 सियालदह-बारुईपुर लोकल
  • 32414 बारुईपुर-सियालदह लोकल

रद्द होने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेन

  • कोलकाता-पटना गरीबरथ
  • तेभागा एक्सप्रेस
  • सियालदह-सिउड़ी एक्सप्रेस
  • डिब्रुगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस
  • सियालदह-जंगीपुर रोड एक्सप्रेस
  • सियालदह-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस

16 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का रुट परिवर्तन

सियालदह डिवीजन में 100 घंटों के मेगा ब्लॉक की वजह से लोकल ट्रेनों के रद्द होने के साथ-साथ कई दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में परिवर्तन भी किया गया है। जो ट्रेनें दमदम-नैहाटी रूट से आएंगी व जाएंगी, उनमें शामिल है -

  • जम्मूतवी एक्सप्रेस
  • बिकानेर दुरंतो एक्सप्रेस
  • अनन्या एक्सप्रेस
  • शब्दभेदी एक्सप्रेस
  • नंगल डैम एक्सप्रेस
  • सियालदह राजधानी एक्सप्रेस
  • पदातिक एक्सप्रेस
  • कंचनजंघा एक्सप्रेस
  • कंचनकन्या एक्सप्रेस
  • दार्जिलिंग मेल
  • सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस
  • आनंद विहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस
  • जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस
  • प्रताप एक्सप्रेस
  • जालियांवाला बाग एक्सप्रेस

बताया जाता है कि रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया खुद ही यात्रियों को सोर्स अकाउंट में वापस चला जाएगा। वहीं उत्तर बंगाल व सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस सियालदह के बदले हावड़ा स्टेशन से खुलेगी और आने वाली ट्रेन भी सियालदह नहीं हावड़ा ही आएगी।

*मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर

More News

    Read more about: kolkata railways howrah
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+