Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रक्षाबंधन से पहले भारतीय रेलवे ने 72 ट्रेनों को किया रद्द - 22 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन, देखें पूरी List

रक्षाबंधन से पहले भारतीय रेलवे ने 72 ट्रेनों को किया रद्द - 22 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन, देखें पूरी List

भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र में राजनंदगांव और नागपुर स्टेशन के बीच से होकर गुजरने वाली 72 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने यह फैसला इन दोनों स्टेशनों के बीच तीसरा ट्रैक बिछाने के काम की वजह से लिया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस काम की वजह से बड़े पैमाने पर प्री-इंटरलॉकिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम राजनंदगांव-कलम्ना स्टेशन के बीच चल रहा है।

इस वजह से लगभग 100 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है जिसमें से 72 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं 22 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन और 6 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।

railway track

इस बारे में india tv news की एक रिपोर्ट की मानें तो ये ट्रेनें 4 से 20 अगस्त तक रद्द रहेंगी। चुंकि 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है, इसलिए घर से निकलने से पहले लोगों को एक बार ट्रेन की स्थिति के बारे जांच लेने की जरूरत है। मिली जानकारी के अनुसार राजनंदगांव से नागपुर स्टेशन के बीच भारतीय रेलवे करीब 228 किमी लंबी तीसरी लाइन बिछा रही है, जिसके लिए लगभग ₹3540 करोड़ की लागत आने वाली है।

रद्द होने वाली ट्रेनें

  • 08711/08712 डोंगरगढ़-गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल - 7 से 19 अगस्त
  • 08713/08716/ गोंदिया-इतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल - 7 से 19 अगस्त
  • 08281/08284 इतवारी-तिरोदी-तुमसर रोड मेमू स्पेशल - 7 से 19 अगस्त
  • 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू स्पेशल - 7 से 19 अगस्त
  • 18239/18240 कोर्बा-इतवारी-कोर्बा एक्सप्रेस - 7 से 19 अगस्त
  • 20825/20826 बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस - 7 से 19 अगस्त
  • 08756/08751 इतवारी-रामटेक-इतवारी मेमू स्पेशल - 7 से 20 अगस्त
  • 08754/08755 इतवारी-रामटेक-इतवारी मेमू स्पेशल - 7 से 20 अगस्त
  • 12855/12856 बिलासपुर-इटावरी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस - 7 से 20 अगस्त
  • 11753/11754 इतवारी-रीवा-इतवारी एक्सप्रेस - 7 से 20 अगस्त
  • 08282/08283 तीरोदी-तुमसर रोड मेमू स्पेशल - 8 से 20 अगस्त
  • 08267/08268 रायपुर-इटावरी-रायपुर मेमू स्पेशल - 6 से 19 अगस्त
  • 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस - 6 से 20 अगस्त
  • 11201/11202 नागपुर-शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस - 14 से 20 अगस्त
  • 12834/12833 हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस - 10 से 14 अगस्त
  • 12860/12859 हावड़ा-मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस - 5 से 14 अगस्त
  • 18237/18238 कोर्बा-अमृतसर-कोर्बा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस - 4 से 17 अगस्त
  • 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस - 11 से 19 अगस्त
  • 12410/12409 निजामुद्दीन-रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस - 12 से 19 अगस्त
  • 11756/11755 रीवा-इतवारी-रीवा एक्सप्रेस - 13-19 अगस्त
  • 12771/12772 सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस - 7-15 अगस्त
  • 22846/22845 हटिया-पुणे-हटिया एक्सप्रेस - 5-11 अगस्त
  • 12880/12879 भुवनेश्वर-एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस - 8 से 17 अगस्त
  • 22894/22893 हावड़ा-साईं नगर-हावड़ा एक्सप्रेस - 8 से 17 अगस्त
  • 12812/12811 हटिया-एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 16 से 18 अगस्त
  • 12442/12441 नई दिल्ली-बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस - 13 से 15 अगस्त
  • 12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस - 15 से 17 अगस्त
  • 20857/20858 पुरी-साईं नगर शिरडी-पुरी एक्सप्रेस - 9 से 18 अगस्त
  • 12993/12994 पुरी-गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस - 16 से 19 अगस्त
  • 22939/22940 ओखा-बिलासपुर-ओखा एक्सप्रेस - 10 से 19 अगस्त
  • 20822/20821 सांतरागाछी-पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस - 17 से 19 अगस्त
  • 12767/12768 साहिब नांदेड़-सांतरागाछी-साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस - 12 से 14 अगस्त
  • 2905/22906 ओखा-शालीमार-ओखा एक्सप्रेस - 18 से 20 अगस्त
  • 2973/22974 गांधीधाम-पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस - 14 से 17 अगस्त
  • 22827/22828 पुरी-सूरत-सूरत एक्सप्रेस - 11 से 13 अगस्त
  • 20823/20824 पुरी-अजमेर-पुरी एक्सप्रेस - 1 से 13 अगस्त

शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली ट्रेनें

  • 12105/12106 मुंबई-गोंदिया-मुंबई एक्सप्रेस को वर्धा तक जाएगी। 13 से 19 अगस्त वर्धा और गोंदिया के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
  • 11039/11040 कोल्हापुर-गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस वर्धा तक जाएगी। 12 से 19 अगस्त तक वर्धा और गोंदिया के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
  • 08743/08744 गोंदिया-इतवारी-गोंदिया एक्सप्रेस को कांपती में ही रोक दिया जाएगा। 7 से 19 अगस्त तक कांपती और इतवारी के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।

रूट डायवर्ट

  • 12807/12808 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस को विजयवाड़ा से डायवर्ट किया जाएगा। 6-20 अगस्त के बीच बल्हारशाह और नागपुर से चलेगी।
  • 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस 5-17 अगस्त तक बिलासपुर, न्यू कटनी और इटारसी के रास्ते चलेगी।
  • 20845/ 20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस 8-11 अगस्त तक न्यू कटनी और इटारसी के रास्ते चलेगी।
  • 12151/12152 एलटीटी-शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 8 से 11 अगस्त से चलेगी भुसावल, इटारसी, न्यू कटनी और बिलासपुर होते हुए 14-17 अगस्त तक चलेगी।
  • 22512/22511 कामाख्या-एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 3 अगस्त तक बर्दवान, आसनसोल, न्यू कटनी, इटारसी और 10-19 अगस्त तक भुसावल होते हुए चलेगी।
  • 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर एक्सप्रेस बिलासपुर, न्यू कटनी और इटारसी होते हुए 13-15 अगस्त तक चलेगी।
  • 22815/22816 बिलासपुर एर्नाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस 12-14 अगस्त तक रायपुर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा होकर चलेगी।
  • 22847/22848 विशाखापत्तनम-एलटीटी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 18-20 अगस्त तक विजयवाड़ा, बल्लारशाह, वर्धा और भुसावल होकर चलेगी।
  • 22620/22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस 11 से 20 अगस्त तक गोंदिया, नागभीड़ और बल्लारशाह होकर चलेगी।
  • 22648/22647 कोचुवेली-कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस 12 से 14 अगस्त तक बल्हारशाह, नागभीड़ और गोंदिया होकर चलेगी।

More News

    Read more about: festival train railway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+