Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वंदे भारत स्लीपर कोच की दिखी पहली झलक, खासियत सुन रह जाएंगे दंग - कब और किस रुट पर दौड़ेगी?

वंदे भारत स्लीपर कोच की दिखी पहली झलक, खासियत सुन रह जाएंगे दंग - कब और किस रुट पर दौड़ेगी?

भारत की आम जनता को विश्व स्तरीय ट्रेन सुविधाएं देने के लिए तैयार हो चुका है भारतीय रेलवे। क्योंकि जल्द ही वंदे भारत की स्लीपर ट्रेनों (Vande Bharat Sleeper Train) की शुरुआत होने वाली है। हाल ही में बेंगलुरु स्थित भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के पहले सेट की तस्वीरें सामने आयी हैं। बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पीसी मोहन ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के पहले सेट को 20 सितंबर तक BEML से भेज दिया जाएगा।

बताया जाता है कि स्लीपर कोचों का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और BEML के सहयोग से किया जा रहा है।

vande bharat sleeper train image

चलिए सबसे पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की खासियतों के बारे में जान लेते हैं, जो लोगों को हैरत में डाल रही हैं -

  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में 16 कोच होंगे।
  • ट्रेन में एसी 3 टियर के 11 कोच, एसी 2 टियर के 4 कोच, एसी फर्स्ट का 1 कोच होगा।
  • पूरी ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के लिए बर्थ होगी।
  • एसी 3 टियर के 11 कोच में 611 यात्री, एसी 2 टियर में 188 यात्री और एसी फर्स्ट में 24 यात्री बुकिंग करवा सकेंगे।
  • मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार यह ट्रेन पूरी तरह से ऑटोमैटिक होगी।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा तक होगी।
  • स्लीपर ट्रेन के टॉयलेट में एर्गोनॉमिक डिजाइन है, जिससे शौचालय में बदबू नहीं आएगी।
  • हर यात्री के लिए बर्थ पर रिडिंग लाइट, यूएसबी चार्जिंग, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ की सुविधाएं होंगी।
  • सफर के दौरान न तो ट्रेन के अंदर धुल आ सकेगी और न यात्रियों को झटकों का अहसास होगा।
  • एसी फर्स्ट के शौचालय में गर्म पानी के शावर की सुविधा भी मिलेगी।
  • ट्रेन के कोच में डिस्प्ले पैनर, सुरक्षा कैमरे, सेंसर पर आधारित अंदर के दरवाजे और ऑटोमैटिक बाहरी दरवाजे होंगे।
  • यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इसमें कवच तकनीक लगे होंगे।

कब तक शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?

पीसी मोहन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि 20 सितंबर को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की नयी रेक को BEML प्लांट से भेज दिया जाएगा। वहीं रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने BEML प्लांट में वंदे भारत स्लीपर कोच का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि 3 महीने के बाद वंदे भारत स्लीपर को यात्री सेवाओं के लिए शुरू किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इसकी डिजाइन ऐसी है जिसका इंतजार हम सभी को लंबे समय से था। वंदे भारत स्लीपर कोच का निर्माण पूरा हो चुका है जो आने वाले कुछ दिनों बाद ही BEML कारखाने से बाहर निकलेगा। वैष्णव ने कहा कि कोच को ऑपरेट करने से पहले 10 दिनों तक उसका टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही उसका परिचालन शुरू हो सकेगा, जिसमें 3 महीने का और समय लग सकता है।

vande bharat sleeper train

कौन से रूट पर होगा संचालन?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन सबसे पहले किस रूट पर किया जाएगा, इस बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि सबसे पहले दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को शुरू किया जाएगा। संभावना है कि इस साल दिसंबर के शुरुआत में या फिर जनवरी 2025 तक दिल्ली-मुंबई या दिल्ली-कोलकाता रूट पर इसकी शुरुआत की जा सकती है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+