Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »त्योहारों के सीजन में Indigo एयरलाइंस दे रहा है टिकटों पर बंपर छूट, Limited Period Offer

त्योहारों के सीजन में Indigo एयरलाइंस दे रहा है टिकटों पर बंपर छूट, Limited Period Offer

त्योहारों के सीजन में अगर आप भी घर आना-जाना या घूमने के लिए बाहर जाना चाहते हैं, तो यहीं सही मौका है। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo Airlines) ने टिकट की कीमतों पर भारी छूट की घोषणा की है। लेकिन ध्यान रहे, यह छूट काफी कम दिनों के लिए ही मिल रही है। यह ऑफर 24 सितंबर से शुरू हुआ है।

एयरलाइंस द्वारा दी गयी यह छूट और भी खास होने वाला है, क्योंकि अगले महीने के शुरुआत में ही कई त्योहार आने वाले हैं। और इस समय बड़ी संख्या में लोग एक शहर से दूसरे शहरों में आवाजाही करते हैं।

indigo flight ticket offer

क्या है इंडिगो का नया ऑफर

  • एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने 24 सितंबर से 'The Great Runaway Fest' की घोषणा की है।
  • इस ऑफर में फ्लाईट के टिकट की शुरुआत कीमत ₹1,111 है।
  • यात्रियों को 30 सितंबर तक अपने टिकट की बुकिंग करने पर ही इस ऑफर का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।
  • शुरुआत में यह सेल सिर्फ इंडिगो एयरलाइंस के आधिकारिक मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर ही उपलब्ध थी लेकिन 26 से 30 सितंबर तक यह सेल अन्य बुकिंग चैनलों पर भी उपलब्ध होगी।
  • कुछ चुनिंदा कार्ड का इस्तेमाल कर बुकिंग करने पर एयरलाइंस कंपनी 15 प्रतिशत तक की छूट देगी।
  • हर दिन कुछ चुनिंदा सीटों पर ही एयरलाइंस कंपनी Flash Sale देगी, जिसमें यात्रियों को हर बुकिंग पर 20 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

इस बारे में विस्तृत जानकारी इंडिगो एयरलाइंस के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस सेल के बारे में मीडिया से बात करते हुए इंडिगो के हेड ऑफ ग्लोबल सेल विनय मल्होत्रा ने कहा कि त्योहारों का सीजन दस्तक दे रहा है और घूमने जाने के लिए यहीं सबसे अच्छा समय है। ग्रेट रनअवे फेस्ट घूमने जाने की आपकी योजनाओं को और भी बल देने का ही एक मौका है। हमें अपने यात्रियों के लिए विभिन्न तरह के ऑफर्स की घोषणा करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है।

More News

    Read more about: travel airport flight
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+