Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एयरलाइंस कंपनियों ने अनाउंस किया होली स्पेशल मेनू, कर सकते हैं प्री-बुक

एयरलाइंस कंपनियों ने अनाउंस किया होली स्पेशल मेनू, कर सकते हैं प्री-बुक

होली को आने में कुछ दिनों का ही समय रह गया है। लेकिन होली का खुमार अभी से ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग न सिर्फ धमाकेदार होली-पार्टी की तैयारियां कर रहे हैं, बल्कि कुछ तो होली पर घूमने जाने का प्लान भी बनाने लगे हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो मार्च में कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो क्यों न अपने होली सेलिब्रेशन की शुरुआत सफर के शुरू से ही करें।

जी हां, सफर में भी यात्रियों की होली को खास बनाने के लिए एयरलाइंस कंपनियों ने होली स्पेशल मेनू की घोषणा की है। ध्यान रहे, यह होली स्पेशल मेनू सालभर उपलब्ध नहीं होगी। यह मेनू सिर्फ मार्च के महीने में और होली के आसपास वाले समय में ही यात्रियों को उपलब्ध होगी।

holi special menu

अकासा एयरलाइंस का होली स्पेशल मेनू

अकासा एयरलाइंस के ऑनबोर्ड मील सर्विस अकासा कैफे ने दूसरे साल होली स्पेशल मेनू लॉन्च किया है। यह मेनू सिर्फ होली के दिन ही नहीं बल्कि मार्च के पूरे महीने के दौरान उपलब्ध होगा। अकासा एयरलाइंस की ऑनबोर्ड मील सर्विस के बाकी व्यंजनों की तरह ही होली स्पेशल मेनू भी केवल प्री-बुकिंग पर ही उपलब्ध होगी।

gujhia holi special menu

होली स्पेशल मेनू

  • रबड़ी-मालपुआ
  • दही-भल्ला, तिकोना नमकीन के साथ
  • चाट

ऑनबोर्ड मील की बुकिंग के लिए आप अकासा एयरलाइंस के अकासा कैफे www.akasaair.com पर जा सकते हैं।

इंडिगो एयरलाइंस भी देगा होली स्पेशल मेनू

हर त्योहार का जश्न अपने अंदाज में मनाने वाले इंडिगो एयरलाइंस भला होली के जश्न में कैसे पीछे रह सकता है। होली का त्योहार ही खाने-पीने के साथ शुरू होता है। इसलिए इंडिगो एयरलाइंस ने होली के लिए भी स्पेशल मेनू लॉन्च किया है। अकासा एयरलाइंस की तरह इंडिगो का होली स्पेशल मेनू भी साल भर उपलब्ध व्यंजनों की तरह हमेशा नहीं मिलेगा।

thandai holi special menu

इंडिगो एयरलाइंस का होली स्पेशल मेनू 24 से 30 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। अपने टिकट की बुकिंग करते समय अगर आप हजारों फीट की ऊंचाई पर विमान में बैठकर लजीज होली स्पेशल मेनू का स्वाद चखना चाहते हैं तो अपना खाना पहले से ही बुक कर लें। क्योंकि होली स्पेशल मेनू सिर्फ प्री-बुकिंग पर ही उपलब्ध है।

इंडिगो का होली स्पेशल मेनू

  • गुझिया
  • बादाम ठंडई

अधिक जानकारी के लिए आप इंडिगो के आधिकारिक वेबसाइट goindigo.in पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: airport food holi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+