Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Indigo की फ्लाइट में बंद नहीं होगा एंटरटेंमेंट, इस रूट के यात्रियों के लिए शुरू होगी यह सर्विस

Indigo की फ्लाइट में बंद नहीं होगा एंटरटेंमेंट, इस रूट के यात्रियों के लिए शुरू होगी यह सर्विस

एयरपोर्ट पर बैठकर भले ही कितने भी गाने सुन ले या फिल्में देख लें लेकिन जैसे ही फ्लाइट उड़ान भरती है उसके बाद एंटरटेंमेंट पूरी तरह से बंद हो जाता है। अगर मोबाइल में आपने पहले से ही गाने या फिल्में डाउनलोड करके स्टोर करके रखा है, तो ठीक वर्ना उड़ान के दौरान बोर होने के अलावा और कोई चारा नहीं होता है।

लेकिन Indigo एयरलाइंस की फ्लाइट में अब ऐसा नहीं होगा। Indigo ने यात्रियों के लिए इन फ्लाइट एंटरटेंमेंट सेवा को लॉन्च करने का फैसला लिया है। हालांकि यह सेवा अभी रूट्स पर उपलब्ध नहीं है।

in flight service indigo

अब Indigo की फ्लाइट में आप अपनी फेवरेट एंटरटेंमेंट, फिल्म और वेब शो का आनंद उठा सकेंगे। 1 मई से Indigo इन फ्लाइट यह सेवा फिलहाल दिल्ली-गोवा रूट पर ही उपलब्ध होगी। इस बात की जानकारी Indigo एयरलाइंस की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है।

प्रेस रिलीज में Indigo ने कहा है कि अगले 3 महीने तक ट्रायल के रूप में इन फ्लाइट सेवाओं का लाभ यात्रियों को दिया जाएगा। जो यात्री Indigo की आधिकारिक मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं, वे इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह सेवा दिल्ली-गोवा रूट पर 1 मई 2024 से अगले 3 महीने के लिए उपलब्ध होगी।

बताया जाता है कि Indigo की इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों का इन-फ्लाइट एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए ही एयरलाइंस कंपनी ने उक्त सेवाओं का लाभ देने का फैसला लिया है। यात्री 30,000 फीट की ऊंचाई पर संगीत, अपने पसंदीदा फिल्में, वेब शो और गेम्स का आनंद उठा सकेंगे।

indigo airlines in flight service

बताया जाता है कि इस विमान के नेटवर्क पर इस सर्विस का असर न पड़े, इसके लिए क्रुजिंग ऑल्टिट्यूड पर पहुंचने के बाद ही इस सर्विस को शुरू किया जाएगा। यात्रियों को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए अपना हेडफोन खुद लाना होगा।

प्रेस रिलीज में बताया गया है कि ट्रायल के लिए Indigo एयरलाइंस 3 महीने तक इन-फ्लाइट इस सर्विस को शुरू करेगी। एक बार यह सर्विस सफल हो गया तो उसे पूरी तरह से Indigo के सभी रूट्स पर शुरू किया जाएगा। बता दें, Indigo एयरलाइंस के पास वर्तमान में 350 से अधिक एयरक्राफ्ट मौजूद हैं और यह दैनिक 2,000 फ्लाइट्स उड़ाती है।

More News

    Read more about: delhi goa airport flight
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+