Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिव की नगरी काशी बनेगी योगनगरी बनारस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिव की नगरी काशी बनेगी योगनगरी बनारस

आदि योगी भगवान महादेव और विश्व के प्रथम योगगुरु महर्षि पतंजलि की नगरी काशी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग नगरी बनारस बनने वाली है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जब पूरी दुनिया योगाभ्यास कर स्वस्थ्य रहने का संकल्प लेगी उस समय काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में सैंकड़ों लोग एक साथ योग करके कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

International Yoga Day

सिर्फ विश्वनाथ मंदिर परिसर और कॉरिडोर ही नहीं बल्कि बनारस के घाटों पर भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

1000 लोग एक साथ करेंगे योग

9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 1000 लोगों को शामिल किया जाएगा। इस विशेष योग कार्यक्रम के लिए विश्वनाथ मंदिर परिसर में अलग-अलग ब्लॉक बनाएं गये हैं, जहां लोग योगाभ्यास करेंगे। इस दिन होने वाली अत्यधिक भीड़ को नियंत्रण करने के लिए ही इन ब्लॉकों को बनाया गया है।

Kashi Vishwanath Temple

बच्चों के लिए अलग ब्लॉक बनाए गये हैं, जहां से वे सूर्य नमस्कार के साथ योगाभ्यास की शुरुआत करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के गेट नंबर 4 से प्रवेश करवाया जाएगा। इसके बाद वे अलग-अलग ब्लॉक में चले जाएंगे।

सिर्फ मंदिर कॉरिडोर नहीं, घाटों पर भी होगा योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन सिर्फ श्री विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर ही नहीं, बल्कि वाराणसी के विभिन्न गंगा घाटों पर भी किया जाएगा। इसके लिए 30 अर्द्धचंद्राकार घाटों का चुनाव किया गया है जिनमें दशाश्वमेध घाट, सिंधिया घाट, नमो घाट, अस्सी घाट, रविदास घाट, राजघाट आदि शामिल हैं। इसके अलावा कुछ पर्यटन स्थलों पर भी योग कार्यक्रम का आयोजन करने की योजना है।

इस व्यापक योगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान, सरकारी विभागों से भी कहा गया है। गौरतलब है कि वर्तमान केंद्र सरकार के प्रयासों से वर्ष 2014 में योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

एक मनाया गया योग सप्ताह

निरोगी काया के लिए योगाभ्यास को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश देते हुए 15 जून से 1 सप्ताह तक यानी 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें 'हर आंगन योग' का नारा देते हुए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इस व्यापक योगाभ्यास कार्यक्रम में आयुष विभाग भी जिला प्रशासन की मदद कर रहा है।

हालांकि उम्मीद है कि 21 जून को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में जिस योग कार्यक्रम का आयोजन होगा, उसमें 1000 से अधिक लोगों की भीड़ जमा होगी। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑफलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

अगर आप भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बैठकर योगाभ्यास करना चाहते हैं तो तुरंत इसका रजिस्ट्रेशन करवाएं। क्योंकि सीटें जल्द ही फुल होने वाली हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+