Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर के डल झील के किनारे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करेंगे PM मोदी, कैसी चल रही तैयारी!

कश्मीर के डल झील के किनारे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करेंगे PM मोदी, कैसी चल रही तैयारी!

शुक्रवार (21 जून) को इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कश्मीर के श्रीनगर में मनाने वाले हैं। श्रीनगर के डल झील के किनारे पीएम मोदी योगाभ्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के कश्मीर दौरे को लेकर मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने अस्थायी तौर पर श्रीनगर को 'Red Zone' घोषित किया है।

इसके साथ ही श्रीनगर में ड्रोन या क्वॉडकॉप्टर आदि के उड़ाने पर अभी पाबंदी लगा दी गयी है।

yoga day celebration pm modi

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव ने बताया कि इस साल श्रीनगर में पीएम मोदी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने वाले हैं। बता दें, इस साल 10वां योग दिवस मनाया जा रहा है। शुक्रवार को श्रीनगर में डल झील के किनारे पर योग दिवस मनाया जाएगा।

Indian Express की एक रिपोर्ट के अनुसार इसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी गुरुवार की शाम को ही श्रीनगर पहुंच जाएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में योगाचार्यों, योगाभ्यास करने वालों और खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से किये गये दावों के मुताबिक लगभग 1 सप्ताह पहले जब शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) पर जब साफ-सफाई अभियान शुरू किया गया था तब पीएम मोदी के दौरे से संबंधित बातों को गुप्त रखा गया था। जम्मू-कश्मीर के CID विभाग के अधिकारियों ने उन सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों व खिलाड़ियों का बैकग्राउंड जांच कर लिया है जो योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

security arrangements at srinagar before yoga day

श्रीनगर बना अस्थायी 'Red Zone'

प्रधानमंत्री के कश्मीर दौरे को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर शहर को अस्थायी रूप से 'Red Zone' घोषित किया गया है। ड्रोन नियमावली 2021 के 24(2) नियम के अनुसार त्वरित प्रभाव से श्रीनगर में ड्रोन व क्वॉडकॉप्टर उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गयी है। अगर कोई भी अवैध रूप से इस दौरान ड्रोन उड़ाता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वह सजा का भागीदार होगा। X हैंडल पर किये अपने पोस्ट में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सभी नागरिकों से सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया है।

कब है योग दिवस और क्या है थीम

pm modi at mysore on yoga day

10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। इस साल योग दिवस का थीम 'योग खुद के लिए और समाज के लिए' (Yoga for self and society) रखा गया है जो अपने शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ समाज को भी विकसित करने का संदेश दे रहा है। साल 2014 में यूनाइटेड नेशंस जनलर एसेंबली (UNGA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को स्वीकार करते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था।

उसके बाद से ही हर साल देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित होने वाले योग दिवस समारोह में हिस्सा लेकर पीएम मोदी ने भारतीय योगाभ्यास को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभायी है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने दिल्ली के कर्तव्य पथ, चंडीगढ़, देहरादुन, मैसूर, रांची, जबलपुर, वाराणसी और पिछले साल उन्होंने यूनाइटेड नेशन के मुख्यालय न्यूयॉर्क में योग दिवस मनाया था।

More News

    Read more about: kashmir srinagar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+