Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC का नया पैकेज गुरु कृपा यात्रा, अमृतसर-नंदेड-बीदर-पटना-अमृतसर

IRCTC का नया पैकेज गुरु कृपा यात्रा, अमृतसर-नंदेड-बीदर-पटना-अमृतसर

रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने सिखों के लिए नया पैकेज - गुरु कृपा यात्रा लॉन्च किया है, जिसमें उन प्रमुख शहरों की यात्रा शामिल है, जहां पर प्रमुख गुरुद्वारे हैं। सात दिन के इस पैकेज के अंतर्गत यात्रा की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। आईआरसीटीसी के अनुसार पैकेज के लिए बुकिंग अभी खुली हुई हैं। यदि आपको गुरुद्वारों की यात्रा के साथ वहां सेवा करनी है, तो यह पैकेज बेहद शानदार है। और तो और इस वक्त बच्चों की छुट्टियां होने की वजह से इस यात्रा पर जाना तो बनता है।

यह पैकेज 6 रातों एवं 7 दिनों का है, जिसमें विशेष ट्रेन अमृतसर से शुरू होकर नंदेड, बीदर, पटना और वहां से अमृतसर वापस लौटेगी। इस ट्रेन पर अन्‍य शहरों पर भी बोर्डिंग प्‍वाइंट दिए गए हैं- अमृतसर, ब्यास, जलंधर, लुधियाना, न्यू मोरींडा, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र और सफदरजंग दिल्‍ली।

गुरु कृपा यात्रा का किराया

वर्ग श्रेणी डबल/ट्रिपल बच्चों का किराया (5-11) रु. में
कम्फर्ट 2A 32,300 31,175
स्टैंडर्ड 3A 24,200 23,270
इकोनॉमी SL 14,100 13,290

कौन-कौन से गुरुद्वारे तक ले जाएगा आईआरसीटीसी

इस पैकेज के अंतर्गत सबसे पहले ट्रेन नंदेड पहुंचेगी, जहां पर आप गुरुद्वारा सचखंड श्री हज़ूर साहिब के दर्शन कर सकते हैं। उसके बाद अगला स्टॉप बीदर का है, जहां आप गुरुद्वारा श्री गुरु नानक जीरा साहिब के दर्शन कर सकते हैं। अगला पड़ाव पटना होगा, जहां आप गुरुद्वारा हरमंदिरजी साहिब के दर्शन कर सकते हैं।

इस यात्रा के दौरान आपके लिए भेजन का पूरा ख्‍याल आईआरसीटीसी रखेगा। इस ट्रेन में पैंट्री सुविधा दी गई है, ताकि पूरो रास्ते किसी को कोई परेशानी नहीं हो।

Guru Kripa Yatra

ट्रेन का टाइम टेबल

पहला दिन- (9 अप्रैल 2023 को)

ट्रेन अमृतसर से रात्रि 11 बजे हुजूर साहिब नंदेड के लिए रवाना होगी। इस दौरान ट्रेन पर चढ़ने वाले सभी यात्रियों के लिए भोजन की व्‍यवस्था होगी।

दूसरा दिन (10 अप्रैल को)

सुबह का नाश्‍ता, दोपहर का भोजन और रात्रि का भोजन ट्रेन में ही सर्व किया जाएगा। ओवरनाइट जर्नी है, जिसमें बहुत कम स्‍टॉप रखे गए हैं।

तीसरा दिन (11 अप्रैल को)

ट्रेन सुबह 5 बजे हुज़ूर साहिब नंदेड पहुंचेगी। यहां पर आईआरसीटीसी की बस पर आपका सारा सामान पहुंचा दिया जाएगा और सुबह के नाश्‍ते के बाद आप पूरे दिन गुरुद्वारा में समय बिता सकते हैं और प्रार्थना सभाओं में भाग ले सकते हैं। चिन्ह‍ित जगहों पर दोपहर के भोजन एवं रात्रि भोजन की व्‍यवस्‍था की जाएगी। यात्रियों को 21:30 बजे यानि रात्रि साड़े नौ बजे रेलवे स्टेशन वापस आना होगा क्योंकि यहां से रात्रि 10 बजे ट्रेन बीदर के लिए रवाना होगी।

चौथा दिन (12 अप्रैल को)

आपकी ट्रेन सुबह 5 बजे बीदर पहुंचेगी, जहां आपको सुबह तैयार होने के लिए पूरी व्‍यवस्‍था की जाएगी। नाश्‍ते के बाद गुरुद्वारा गुरु नानक जीरा साहिब जाएंगे और वहां से आपको दोपहर 2 बजे तक लौटना होगा, क्योंकि दोपहर के भोजन के तुरंत बाद 14:30 बजे ट्रेन पटना के लिए रवाना होगी। रात्रि का भोजन ट्रेन में ही उपलब्‍ध कराया जाएगा।

पांचवां दिन (13 अप्रैल को)

पांचवें दिन आपका पूरा समय ट्रेन में बीतेगा

छठा दिन (14 अप्रैल को)

ट्रेन सुबह 5 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यहां पर आईआरसीटीसी की बस पर आपका सारा सामान पहुंचा दिया जाएगा और सुबह के नाश्‍ते के बाद आप पूरे दिन गुरुद्वारा में समय बिता सकते हैं और प्रार्थना सभाओं में भाग ले सकते हैं। चिन्ह‍ित जगहों पर दोपहर के भोजन एवं रात्रि भोजन की व्‍यवस्‍था की जाएगी। यात्रियों को 22:0 बजे यानि रात्रि 10 बजे रेलवे स्टेशन वापस आना होगा क्योंकि यहां से रात्रि 11 बजे ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना होगी। रात्रि का भोजन ट्रेन में ही उपलब्‍ध कराया जाएगा।

सातवां दिन (15 अप्रैल को)

सातवें दिन सुबह का नाश्‍ता आपको ट्रेन में ही उपलब्‍ध कराया जाएगा। ट्रेन सुबह 3:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से आपको ट्रेन बदल कर अमृतसर/चंडीगढ़ शताब्द‍ी एक्सप्रेस में बैठना होगा। अगर किसी को अन्‍य स्‍टेशन तक जाना है तो उसका इंतजाम भी आईआरसीटीसी की ओर से किया जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+