Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC Tour Package! 10 दिवसीय भारत नेपाल आस्था यात्रा, जानें टिकट मूल्य से लेकर रूट मैप तक सब कुछ

IRCTC Tour Package! 10 दिवसीय भारत नेपाल आस्था यात्रा, जानें टिकट मूल्य से लेकर रूट मैप तक सब कुछ

हिमालय की गोद में बसे छोटे से देश नेपाल की यात्रा भला कौन नहीं करना चाहता। यहां पर विराजमान भगवान शिव पशुपति के रूप में स्थित जो है। इसके अलावा यहां पर माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर, हिमालय की सुंदर वादियां और घूमने के लिए काफी खास जगहें मौजूद है। लेकिन जब बात जाने की होती है तो या आर्थिक कारण लोगों को जाने नहीं देता या फिर अपनी बिजी शेड्यूल के चलते लोग जा नहीं पाते। ऐसे में IRCTC की ओर से भारत-नेपाल के लिए एक आस्था पैकेज निकाला गया है, जो एक एवरेज कीमत के साथ यात्रियों को दिया जा रहा है। ऐसे में आप सभी के पास एक मौका है, जिससे आप सभी भारत और नेपाल के धार्मिक स्थानों की सैर कर सकते हैं।

bharat nepal yatra

भारत नेपाल आस्था यात्रा टूर पैकेज

अगर इस यात्रा की बात की जाए तो इसके तहत यात्रियों को दिल्ली, अयोध्या, काठमांडू, वाराणसी और प्रयागराज के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज के तहत आप भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के साथ-साथ नेपाल की भी धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। और देखा जाए तो इतने सारे स्थानों को इंसान एक साथ कवर नहीं कर पाता। तो ऐसे में आपके पास एक शानदार मौका है, जिससे आप सभी अपनी यात्रा को एक अच्छी याद के रूप में संजो कर रख सकते हैं। ये पैकेज 9 रात और 10 दिन का है और यह यात्रा 28 अक्टूबर से शुरू होकर 06 नवम्बर तक चलेगी।

bharat nepal yatra

भारत नेपाल आस्था यात्रा का रूट मैप

पहला दिन (28-10-2022) - सभी श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शाम 04:30 पर चलेगी। इस दिन रातभर यात्री अपने सफर में रहेंगे और यात्रा के दौरान रात का खाना ट्रेन में ही कराया जाएगा।
दूसरा दिन (29-10-2022) - दूसरे दिन चाय-नाश्ता का प्रबंध ट्रेन में ही कराया जाएगा। फिर सुबह 08:00 बजे भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। इसके बाद यात्रियों को ठहरने के लिए उचित स्थान पर ले जाया जाएगा। यहां से रेडी होने के बाद सभी पर्यटक अयोध्या की सैर करेंगे और राम दरबार के दर्शन कर पाएंगे। फिर दोपहर का लंच कराया जाएगा और फिर शाम को सभी भक्तों को सरयू नदी पर आरती दर्शन कराया जाएगा, जिसके बाद सभी को होटल ले जाया जाएगा, जहां वे रात का खाना खाकर आराम कर सकेंगे।
तीसरा दिन (30-10-2022) - सुबह का नाश्ता करने के बाद अयोध्या से 20 किमी. दूर नंदीग्राम ले जाया जाएगा, जहां दोपहर का नाश्ता भी कराया जाएगा। फिर वापस लौटने के बाद शाम को 07:30 बजे रक्सौल रेलवे स्टेशन (भारत-नेपाल के बॉर्डर पर स्थित) के लिए ले जाया जाएगा, जहां पूरी रात आप ट्रेन में रहेंगे और रात का खाना भी आपको ट्रेन में ही मिलेगा।
चौथा दिन (31-10-2022) - रात भर यात्रा करने के बाद आपको सुबह 06:30 बजे रक्सौल स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा, जहां से यात्री बस के जरिए काठमांडू के लिए प्रस्थान कर सकेंगे। रास्ते में ही आपको लंच भी कराया जाएगा। इसके बाद आप शाम तक काठमांडू पहुंचेंगे। इसके बाद आपके शाम का समय मिलेगा, जिसमें आप जहां चाहे, वहां घूम सकते हैं। फिर रात का खाना आपका होटल में रहेगा।
पांचवा दिन (01-11-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद यात्रियों को पशुपतिनाथ मंदिर व दरबार स्क्वॉयर ले जाया जाएगा। फिर दोपहर में लंच कराया जाएगा। लंंच के बाद यात्रियों को स्वयंभूनाथ मंदिर ले जाया जाएगा, जिसके शाम का समय यात्रियों को मिलेगा, जहां वे चाहे जा सकते हैं। फिर रात का खाना और ठहरना होटल में रहेगा।
छठा दिन (02-11-2022) - इस दिन आपको आसपास के लोकल जगहों पर ले जाया जाएगा। जहां आप शाम तक काठमांडू के आसपास के जगहों पर घूम सकेंगे। दिन भर घूमने के बाद यात्रियों के पास शाम का समय फ्री रहेगा, वे जहां चाहे, वहां घूम सकते हैं। इस दिन सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना यात्रियों को होटल पर ही दिया जाएगा। फिर रात में होटल पर आराम करें।
सातवां दिन (03-11-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद आपको होटल से चेरऑउट करा दिया जाएगा। फिर आपको बस से रक्सौल तक ले जाया जाएगा। शाम 08:00 बजे आप रक्सौल पहुंचेंगे। जहां से वाराणसी के लिए आपकी ट्रेन यात्रा रात 09:00 बजे शुरू होगी और आपको रात का खाना भी ट्रेन में ही कराया जाएगा।
आठवां दिन (04-11-2022) - सुबह 06:00 बजे आपको वाराणसी जंक्शन पर छोड़ दिया जाएगा। जहां से आपको नाश्ता कराने के बाद सारनाथ के लिए ले जाया जाएगा, जहां आप धमेक स्तूप, सारनाथ संग्रहालय और मुलगंड कुटी विहार मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। फिर आपको दोपहर के खाने के बाद तुलसी मानस मंदिर और संकट मोचन मंदिर ले जाया जाएगा। फिर शाम को गंगा आरती दर्शन कराया जाएगा। फिर रात में आपके रहने और खाने के लिए होटल में ही व्यवस्था की जाएगी।
नौवां दिन (05-11-2022) - सुबह जल्द ही नाश्ता कराकर आपको काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा, फिर दर्शन कराने के बाद आपको होटल लाया जाएगा, जहां आप लंच कर सकेंगे। फिर प्रयागराज के लिए आपको सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा। जहां आप शाम को संगम तट पर स्नान कर सकेंगे और फिर हनुमान मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। फिर रात 09:00 बजे आपकी दिल्ली स्टेशन के लिए ट्रेन होगी, जहां आपके रात के खाने की भी व्यवस्था रहेगी।
दसवां दिन (06-11-2022) - सुबह ट्रेन में ही आपके चाय-नाश्ते की व्यवस्था रहेगी और फिर सुबह 09:00 बजे दिल्ली के सफरदरगंज स्टेशन पर आपको छोड़ दिया जाएगा।

यहां आपकी पवित्र और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

भारत नेपाल आस्था यात्रा का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'भारत नेपाल आस्था यात्रा' के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

कंफर्ट टिकट के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 39850 रुपये
दो/तीन पर्यटकों के लिए (Double/Triple Share) - 34650 रुपये
बच्चों के लिए (5-11 Years) - 31185 रुपये

सुपीरियर टिकट के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 47820 रुपये
दो/तीन पर्यटकों के लिए (Double/Triple Share) - 41580 रुपये
बच्चों के लिए (5-11 Years) - 37425 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

More News

    Read more about: nepal india tourism tour package tour
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+