Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC ने निकाला 5 दिवसीय 'पुरी और कोणार्क डांस फेस्टिवल' यात्रा, जानें टिकट मूल्य से लेकर रूट मैप तक सब कुछ

IRCTC ने निकाला 5 दिवसीय 'पुरी और कोणार्क डांस फेस्टिवल' यात्रा, जानें टिकट मूल्य से लेकर रूट मैप तक सब कुछ

पुरी और कोणार्क के लिए IRCTC की ओर से एक 5 दिन का पैकेज निकाला गया है, जो 02 दिसम्बर से शुरू होकर 06 दिसम्बर तक चलेगी।

भारत विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां अधिकतर लोग धार्मिक प्रवृत्ति के हैं, यहां किसी पर्यटन स्थल से ज्यादा धार्मिक स्थलों को तवज्जो दिया जाता है, ऐसे में आईआरसीटीसी भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ख्याल रखता है और उनके लिए हमेशा ही नए-नए धार्मिक पैकेज लेकर आता है। इस बार आईआरसीटीसी की ओर से 'टेम्पल टूर ऑफ पुरी विथ कोणार्क डांस फेस्टिवल' नाम का एक पैकेज निकाला गया है, जिसके तहत अब श्रद्धालु बाबा जगन्नाथ और कोणार्क के साथ-साथ आसपास के दर्शनीय स्थलों को भी घूमने का मौका है।

'टेम्पल टूर ऑफ पुरी विथ कोणार्क डांस फेस्टिवल' टूर पैकेज

ये धार्मिक यात्रा लखनऊ से शुरू होगी, जिससे लखनऊ या लखनऊ के आसपास वालों के लिए मौका है कि वे इस पवित्र यात्रा में हिस्सा ले सकें। इस यात्रा के तहत यात्रियों को उड़ीसा के महत्वपूर्ण व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों को घुमाया जाएगा। इसमें पुरी, भुवनेश्वर व कोणार्क शामिल होगा, जिसके तहत पुरी धाम, चिल्का और सूर्य मंदिर की सैर कराई जाएगी। ऐसे में आपके पास एक शानदार मौका है, जिससे आप पुरी धाम और सूर्य मंदिर के साथ-साथ आसपास के जगहों पर भी घूम पाए। ये पैकेज 4 रात और 5 दिन का है और यह यात्रा 02 दिसम्बर से शुरू होकर 06 दिसम्बर तक चलेगी।

puri tour package

'टेम्पल टूर ऑफ पुरी विथ कोणार्क डांस फेस्टिवल' का रूट मैप

पहला दिन (02-12-2022) - सभी पर्यटकों को लेकर इंडिगो की फ्लाइट संख्या - 6E-6521 लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 08:20 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 11:20 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उतार देगी। जहां से आपको होटल ले जाया जाएगा। जहां तैयार होने के बाद आपको लंच कराया जाएगा और फिर आपको पास में ही स्थित नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क ले जाया जाएगा, जहां से लौटने के बाद आप डिनर कर होटल में आराम कर सकेंगे।
दूसरा दिन (03-12-2022) - दूसरे दिन चाय-नाश्ता कराकर आपको धौली-स्तूप ले जाया जाएगा। वहां से लौटने के बाद आपको सड़क मार्ग के जरिए पुरी ले जाया जाएगा, जहां होटल चेक इन के बाद आप गोल्डेन बीच पर इंजॉय कर सकेंगे। फिर डिनर करने के बाद होटल में आराम करें।
तीसरा दिन (04-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद आपको जगन्नाथ पुरी धाम के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। दर्शन के बाद आपको चिलका झील ले जाया जाएगा, जहां आप अपने पैसे से बोट राइड भी कर सकते हैं। फिर आपको अलारनाथ मंदिर ले जाएगा और वहां से आपको होटल वापस लाया जाएगा, जहां आप डिनर कर आराम कर सकेंगे।
चौथा दिन (05-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद आप होटल से चेकऑउट करेंगे और फिर आपको इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल के लिए चंद्रभागा बीच पर ले जाया जाएगा। इसके बाद आप सूर्य मंदिर और कोणार्क डांस फेस्टिवल का भी आनंद ले सकेंगे। फिर आपको भुवनेश्वर ले जाया जाएगा, जहां आप डिनर कर आराम कर सकेंगे।
पांचवा दिन (06-12-2022) - यात्रियों को सुबह में ही लिंगराज मंदिर दर्शन कराकर वापस होटल लाया जाएगा, जिसके बाद एयरपोर्ट के लिए जाएंगे, जहां आपको दोपहर 12:30 बजे लखनऊ के लिए फ्लाइट मिलेगी।

यहां आपकी पवित्र और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

puri tour package

'टेम्पल टूर ऑफ पुरी विथ कोणार्क डांस फेस्टिवल' का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'टेम्पल टूर ऑफ पुरी विथ कोणार्क डांस फेस्टिवल' के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 45900 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 35500 रुपये
तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 33900 रुपये
बेड के साथ बच्चों के लिए (5-11 Years) - 28600 रुपये
बिना बेड के बच्चों के लिए (5-11 Years) - 25300 रुपये
बिना बेड के बच्चों के लिए (2-4 Years) - 21310 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+