Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वैष्णो देवी के साथ इन 5 देवियों के करें दर्शन, IRCTC ने निकाला Tour Package

वैष्णो देवी के साथ इन 5 देवियों के करें दर्शन, IRCTC ने निकाला Tour Package

माता वैष्णो देवी की यात्रा एक ऐसी यात्रा है, जहां हर पर्यटक जाना चाहता है। लेकिन अगर आपको साथ में कांगड़ा देवी, ज्वाला जी, चामुंडा जी और चिंतपूर्णी जी के भी दर्शन करने को मिल जाए तो इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता।

इस सर्दी के मौसम में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आईआरसीटीसी ने एक पैकेज निकाला है। इस पैकेज में माता वैष्णो के अलावा भक्त कांगड़ा देवी, ज्वाला जी, चामुंडा देवी व चिंतपूर्णी देवी के दर्शन कर सकेंगे। आईआरसीटीसी का यह पैकेज 5 रात व 6 दिन का होगा। इस पैकेज में आपको जम्मू से लेकर हिमाचल की वादियों को भी देखने का मौका मिलेगा।

ऐसे में जो लोग भगवान में खासा रुचि रखते हैं या आध्यात्मिक तरह के होते हैं, उनके लिए यह पैकेज काफी खास होने वाला है। इस पैकेज के टिकट बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस 6 दिवसीय की शुरुआत जयपुर से होगी और इस पैकेज का नाम है - 5 देवी दर्शन (5 Devi Darshan)...।

vaishno devi tour package

'5 देवी दर्शन' टूर पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (बुधवार) - आपके इस सफर की शुरुआत अजमेर जंक्शन से दोपहर 02:10 बजे शुरू होगी, जो अपने डिबोर्डिंग प्वॉइंट पर रुकते हुए जम्मू तवी के लिए चलेगी।

दूसरा दिन (गुरुवार) - सुबह 07:35 बजे सभी यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। जहां से सभी को कटरा के लिए ले जाया जाएगा। होटल में चेक इन के बाद सभी अपने खर्चे पर माता वैष्णो देवी के धाम जाएंगे और दर्शन कर पाएंगे। फिर रात में वापसी के बाद सभी होटल में आराम कर सकेंगे।

तीसरा दिन (शुक्रवार) - सुबह के नाश्ते के बाद यात्रियों के पास दिनभर का समय रहेगा। इस बीच आप चाहे आसपास के स्थानों की सैर कर सकते हैं या फिर मार्केट जाकर खरीददारी कर सकते हैं और रात में कटरा के होटल में आराम करें।

चौथा दिन (शनिवार) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराकर सभी को चामुंडा देवी के लिए ले जाया जाएगा और वहां होटल में चेक इन के बाद शाम को कांगड़ा देवी और ज्वाला जी के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। फिर आप अपने खर्चे पर चामुंडा देवी के दर्शन कर सकते हैं। वहीं, रात में सभी यात्रियों को कांगड़ा में ठहराया जाएगा।

पांचवां दिन (रविवार) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा और फिर चिंतपूर्णी माता का दर्शन कराने के लिए ले जाया जाएगा। दर्शन के बाद सभी को पठानकोट दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। फिर ट्रेन से सभी की वापसी कराई जाएगी, जिसके रात 08:00 बजे ट्रेन मिलेगी।

छठा दिन (सोमवार) - डिबोर्डिंग प्वॉइंट पर रुकते हुए ट्रेन आपकी मंजिल अजमेर जंक्शन पर छोड़ देगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

vaishno devi tour package

'5 देवी दर्शन' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस '5 देवी दर्शन' टूर पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

स्टैंडर्ड के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 27890 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 15135 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 11710 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 4610 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (05-11 Years) - 3745 रुपये

कंफर्ट के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 30890 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 18135 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 14710 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 7610 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (05-11 Years) - 6745 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: tourism tour package tour
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+