Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »#Holi के पहले करें महाकाल के दर्शन, IRCTC ने निकाला MP के प्रसिद्ध मंदिरों के लिए Tour Package

#Holi के पहले करें महाकाल के दर्शन, IRCTC ने निकाला MP के प्रसिद्ध मंदिरों के लिए Tour Package

महाकाल का नाम सुनते ही उज्जैन की याद आ जाती है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर अपने आप में एक सभ्यता व संस्कृति है, जो हजारों-लाखों लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र है। ऐसे में अगर आपको महाकाल के साथ-साथ मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने हो, तो आपके लिए आईआरसीटीसी ने एक 6 दिवसीय टूर पैकेज निकाला है, जो भुवनेश्वर से शुरू होगा।

इस यात्रा की शुरुआत 23 फरवरी 2023 से होगी, जो 5 रात व 6 दिन की होगी। इस दौरान यात्रियों को इंदौर, महेश्वर, मांडू, ओंकारेश्वर व उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। यह होली से कुछ ही दिन पहले और वैलेंटाइन डे के कुछ दिन बाद से शुरू होगी। ऐसे में अगर आप चाहे तो आप अपने पार्टनर या परिवार के साथ इस ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। इसके टिकट बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम है - ज्योतिर्लिंग ऑफ मध्य प्रदेश (Jyotirlingas Of Madhya Pradesh)...।

mahakal lok

'ज्योतिर्लिंग ऑफ मध्य प्रदेश' टूर पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (23-02-2023) - पहले दिन सभी यात्रियों को भुवनेश्वर एयरपोर्ट से इंदौर के लिए दोपहर 01:25 बजे फ्लाइट (विमान संख्या - 6E- 6912/621) मिलेगी, जो हैदराबाद होते हुए शाम 08:25 बजे तक सभी यात्री को इंदौर एयरपोर्ट पर छोड़ देगी। जहां से सभी यात्रियों को इंदौर के एक होटल ले जाएगा, जहां सभी डिनर कर आराम कर सकेंगे।

दूसरा दिन (24-02-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराकर उज्जैन ले जाया जाएगा, जहां पहुंचने में होटल में चेक इन कराकर महाकालेश्वर व आसपास के मंदिरों में दर्शन कराया जाएगा। फिर रात में सभी डिनर कर होटल में आराम कर सकेंगे।

mahakal temple

तीसरा दिन (25-02-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराकर ओमकारेश्वर ले जाया जाएगा, जहां सभी ओमकारेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। फिर रात में सभी डिनर कर होटल में आराम कर सकेंगे।

चौथा दिन (26-02-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराकर मांडु ले जाया जाएगा, जहां सभी जहाज महल, हिंडोला महल, होशांग शाह का मकबरा दिखाया जाएगा और फिर इंदौर के लिए वापसी करा दी जाएगी, जहां सभी डिनर कर होटल में आराम कर सकेंगे।

पांचवां दिन (27-02-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी को महेश्वर के लिए ले जाया जाएगा। जहां सभी अहिल्याबाई किला व महल, अखिलेश्वर मंदिर, एकमुखी दत्ता मंदिर, नर्मदा घाट घुमाया जाएगा। फिर इंदौर के लिए वापसी कराई जाएगी और सभी डिनर कर होटल में आराम कर सकेंगे।

छठा दिन (28-02-2023) - सुबह का नाश्ता पैक कराकर सभी को दे दिया जाएगा सुबह जल्दी ही होटल से चेकऑउट कराकर सभी इंदौर एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां सुबह 08:25 बजे भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट (विमान संख्या - 6E - 7272/6911) मिलेगी, जो हैदराबाद होते हुए भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर दोपहर 12:50 बजे तक छोड़ देगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

'ज्योतिर्लिंग ऑफ मध्य प्रदेश' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'ज्योतिर्लिंग ऑफ मध्य प्रदेश' टूर पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 44245 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 33995 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 32399 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 29210 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (05-11 Years) - 28765 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+