Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के साथ नए साल की शुरुआत, पार्टनर के साथ उठाइए फुकेत का मजा

IRCTC के साथ नए साल की शुरुआत, पार्टनर के साथ उठाइए फुकेत का मजा

अगर आप भी अपने नए साल की शुरुआत थाईलैंड में छुट्टियां मनाकर करना चाहते हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक 6 दिवसीय पैकेज लेकर आया है, जो 21 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक चलेगी।

नए साल सभी पर्यटक कहीं न कहीं जाने की इच्छा रखते हैं, वे किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जिससे उनके नए साल की शुरुआत भी अच्छी हो और पूरे साल एक बेहतरीन याद लेकर चल सकें। ऐसे में अगर कहीं विदेश जाने का मौका मिले तो भला कौन नहीं जाना पसंद करेगा। नए साल पर आईआरसीटीसी की ओर से एक पैकेज निकाला गया है, ऐसे में आप सभी के पास एक अच्छा मौका है कि आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ विदेश यात्रा कर सकें।

यह पैकेज थाईलैंड के लिए है, जिसके तहत फुकेत और क्राबी की सैर कराई जाएगी। जहां आप बौद्ध धर्म की संस्कृति व सभ्यता से रूबरू हो सकेंगे और इस खूबसूरत से देश की एक छोटी सी सैर भी कर सकेंगे। इसके लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। यह पैकेज 5 रात व 6 दिन का होगा, जो 21 जनवरी 2023 से शुरू होगा। इस पैकेज की शुरुआत कोलकाता से होगी, जिसका नाम है - स्प्रिंग फेस्टिवल फुकेत क्राबी ग्रुप पैकेज (Spring Festival Phuket Krabi Group Package)...।

Spring Festival Phuket Krabi Group Package

'स्प्रिंग फेस्टिवल फुकेत क्राबी ग्रुप पैकेज' का रूट मैप

पहला दिन (21-01-2023) - सुबह 08:05 बजे सभी यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट (CCU) से फ्लाइट (विमान संख्या - G8 71) की सहायता से फुकेत एयरपोर्ट (HKT) के लिए ले जाया जाएगा, जो आपको दोपहर 01:00 बजे तक वहां उतार देगी। इसके बाद आप सभी को क्राबी के एक होटल ले जाया जाएगा, जहां से आप आराम कर सकेंगे।
दूसरा दिन (22-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद आपको बोट के जरिए चार आईलैंड की सैर कराने के लिए ले जाया जाएगा, जहां से आप शाम में वापस आकर रात का खाना खाकर होटल में आराम कर सकेंगे।
तीसरा दिन (23-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद आपको जेम्स बॉन्ड आईलैंड ले जाया जाएगा। इस दौरान दोपहर का नाश्ता करें और दिन भर मस्ती करें। फिर शाम में होटल के लिए वापसी कराई जाएगी, जहां आप रात का खाना खाकर आराम कर सकेंगे।
चौथा दिन (24-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट करवाया जाएगा और आपको फुकेत के लिए ले जाया जाएगा, जहां के होटल में आप आराम करें और रात का खाना खाकर आराम करें।
पांचवां दिन (25-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद आपको फी फी आईलैंड ले जाया जाएगा, जहां आप लंच के बाद बोट के जरिए आईलैंड की सुंदरता को निहारे। फिर शाम को आपकी होटल वापसी कराई जाएगी। जहां आप रात का खाना खाकर आराम कर सकेंगे।
छठा दिन (26-01-2023) - पैकेज के आखिरी दिन सुबह का नाश्ता होटल पर ही कराकर चेकऑउट के बाद आपको फुकेत एयरपोर्ट के लिए ले जाया जाएगा। जहां आपको दोपहर 02:00 बजे कोलकाता के लिए फ्लाइट (विमान संख्या - G8 72) मिलेगी, जो आपको दोपहर 03:40 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट पर छोड़ देगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

Spring Festival Phuket Krabi Group Package

'स्प्रिंग फेस्टिवल फुकेत क्राबी ग्रुप पैकेज' का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'स्प्रिंग फेस्टिवल फुकेत क्राबी ग्रुप पैकेज' के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 72200 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 59910 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 59910 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 56380 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (02-04 Years) - 47650 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: tourism tour package tour
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+