Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »#Holi के बाद करिए त्रिपुरा की सैर, जानिए क्या है टिकट मूल्य व रूट मैप

#Holi के बाद करिए त्रिपुरा की सैर, जानिए क्या है टिकट मूल्य व रूट मैप

अगर आप भी बर्फीले पहाड़ और बर्फबारी से ऊब चुके हैं और किसी प्राकृतिक हरियाली वाली जगह की सैर करना चाहते हैं तो आप त्रिपुरा की सैर कर सकते हैं। यहां आपको झरनों, घने जंगलों और हरी-भरी पहाड़ी देखने को मिलेगी। यहां इतिहास और परम्परा का भी समायोजन देखने को मिलता है।

इतिहास की मानें तो माणिक्य वंश द्वारा त्रिपुरा पर कई शताब्दियों तक शासन किया गया था, ब्रिटिश साम्राज्य के संरक्षण के तहत एक स्वतंत्र रियासत का हिस्सा था। ऐसे में अगर आप भी त्रिपुरा की सैर करना चाहते हैं तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने एक 6 दिवसीय टूर पैकेज निकाला है, जो हैदराबाद से शुरू होगा।

agartala

'थंडर्स ऑफ त्रिपुरा' टूर पैकेज

इस यात्रा की शुरुआत 13 मार्च 2023 से होगी, जो 5 रात व 6 दिन की होगी। इस दौरान यात्रियों को अगरतला और उनाकोटी के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी। यह यात्रा होली के कुछ ही दिन बाद शुरू होगी। ऐसे में अगर आप चाहे तो आप अपने पार्टनर या परिवार के साथ इस ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। इसके टिकट बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम है - थंडर्स ऑफ त्रिपुरा (Thunders Of Tripura)...।

'थंडर्स ऑफ त्रिपुरा' टूर पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (13-03-2023) - पहले दिन सभी यात्रियों को हैदराबाद एयरपोर्ट से अगरतला के लिए सुबह 06:10 बजे फ्लाइट (विमान संख्या - 6E- 664/966) मिलेगी, जो कोलकाता होते हुए सुबह 10:30 बजे तक सभी यात्री को अगरतला एयरपोर्ट पर छोड़ देगी। जहां से सभी यात्रियों को अगरतला के एक होटल ले जाएगा, जहां सभी डिनर कर आराम कर सकेंगे। इस बीच शाम के समय सभी के टाइम होगा, जिसमें यात्री चाहे तो मार्केट की सैर कर सकते हैं।

दूसरा दिन (14-03-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी को उनाकोटी ले जाया जाएगा, जहां यात्री उन्नाकोटी रॉक नक्काशी देख सकेंगे। फिर शाम में वापसी कराई जाएगी। फिर डिनर कर सभी यात्री अगरतला के होटल में आराम कर सकेंगे।

agartala

तीसरा दिन (15-03-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा और उदयपुर के लिए ले जाया जाएगा, जहां सभी त्रिपुरेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद छविमुरा और फिर डंबूर झील द्वीप घुमाया जाएगा। फिर रात में डिनर कराने के बाद सभी को डंबूर के ही एक होटल में ठहराया जाएगा।

चौथा दिन (16-03-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराकर नीर महल घुमाते हुए सभी को अगरतला ले जाया जाएगा। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले सिपाहीजाला भी घुमाया जाएगा और अगरतला पहुंचने के बाद सभी को डिनर कराया जाएगा और फिर उनको अगरतला के ही एक होटल में ठहराया जाएगा।

पांचवां दिन (17-03-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद अगरतला के दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी। जैसे - राज्य संग्रहालय, उज्जयंत पैलेस, राजधानी परिसर - अखौरा एकीकृत चेक पोस्ट..। फिर रात में डिनर कर सभी आराम कर सकेंगे।

छठा दिन (18-03-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद चेकऑउट कराकर सभी को अगरतला एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 01:20 बजे हैदराबाद के लिए फ्लाइट (विमान संख्या - 6E - 6519/875) मिलेगी, जो कोलकाता होते हुए हैदराबाद एयरपोर्ट पर शाम 07:40 बजे तक छोड़ देगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

'थंडर्स ऑफ त्रिपुरा' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'थंडर्स ऑफ त्रिपुरा' टूर पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 55350 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 44000 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 41650 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 41400 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (05-11 Years) - 40650 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+