Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »फुकेत में बिताना चाहते हैं इस बार की ठंडी तो IRCTC आपके लिए लेकर आया है 6 दिवसीय टूर पैकेज...

फुकेत में बिताना चाहते हैं इस बार की ठंडी तो IRCTC आपके लिए लेकर आया है 6 दिवसीय टूर पैकेज...

अगर आप भी इन सर्दियों में थाईलैंड के फुकेत की सैर करना चाहते हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है एक 6 दिवसीय पैकेज, जो 12 दिसम्बर से शुरू होकर 17 दिसम्बर तक चलेगी।

थाईलैंड (बैंगकॉक) का नाम आप सभी ने सुना ही होगा, अधिकतर भारतीय चाहते हैं कि वहां जाकर अपनी छुट्टियां व्यतीत कर सकें। पर्यटन की दृष्टि से देखा जाए तो ये देश सुंदरता से परिपूर्ण है। बौद्ध धर्म से संबंधित यह देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस विंटर थाईलैंड की ट्रिप करने की सोच रहे हैं तो आईआरसीटीसी ने इसके लिए एक पैकेज निकाला है, जिसका नाम है- विंटर स्पेशल फुकेत क्राबी ग्रुप पैकेज (Winter Special Phuket Khabi Group Package)।

इस पैकेज के माध्यम से यात्रियों को थाईलैंड के फुकेत शहर और आसपास के जगहों की सैर करवाई जाएगी। इस दौरान आप यहां के मार्केट, स्ट्रीट, आईलैंड व समुद्री में बोट सवारी का आनंद ले सकते हैं। इस सैर के लिए IRCTC द्वारा निकाला गया पैकेज 6 दिन का है, जो एक आम के पैकेज के ही बराबर है और इससे आप सभी के काम पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह पैकेज 12 दिसम्बर से शुरू होकर 17 दिसम्बर तक चलेगी। वहीं, इस पैकेज की शुरुआत कोलकाता से होगी।

Winter Special Phuket Khabi Group Package

'विंटर स्पेशल फुकेत क्राबी ग्रुप पैकेज' का रूट मैप

पहला दिन (12-12-2022) - सुबह 08:05 बजे सभी यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट (CCU) से फ्लाइट (विमान संख्या - G8 71) की सहायता से फुकेत एयरपोर्ट (HKT) के लिए ले जाया जाएगा, जो आपको दोपहर 01:00 बजे तक वहां उतार देगी। इसके बाद आप सभी को क्राबी के एक होटल ले जाया जाएगा, जहां से आप आराम कर सकेंगे।
दूसरा दिन (13-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद आपको बोट के जरिए आईलैंड की सैर कराने के लिए ले जाया जाएगा, जहां से आप शाम में वापस आकर रात का खाना खाकर होटल में आराम कर सकेंगे।
तीसरा दिन (14-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद आपको जेम्स बॉन्ड आईलैंड ले जाया जाएगा। इस दौरान दोपहर का नाश्ता करें और दिन भर मस्ती करें। फिर शाम में होटल के लिए वापसी कराई जाएगी, जहां आप रात का खाना खाकर आराम कर सकेंगे।
चौथा दिन (15-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट करवाया जाएगा और आपको फुकेत के लिए ले जाया जाएगा, जहां के होटल में आप आराम करें और रात का खाना खाकर आराम करें।
पांचवां दिन (16-12-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद आपको फी फी आईलैंड ले जाया जाएगा, जहां आप लंच के बाद बोट के जरिए आईलैंड की सुंदरता को निहारे। फिर शाम को आपकी होटल वापसी कराई जाएगी। जहां आप रात का खाना खाकर आराम कर सकेंगे।
छठा दिन (17-12-2022) - पैकेज के आखिरी दिन सुबह का नाश्ता होटल पर ही कराकर चेकऑउट के बाद आपको फुकेत एयरपोर्ट के लिए ले जाया जाएगा। जहां आपको दोपहर 02:00 बजे कोलकाता के लिए फ्लाइट (विमान संख्या - G8 72) मिलेगी, जो आपको दोपहर 03:40 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट पर छोड़ देगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

Winter Special Phuket Khabi Group Package

'विंटर स्पेशल फुकेत क्राबी ग्रुप पैकेज' का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'विंटर स्पेशल फुकेत क्राबी ग्रुप पैकेज' के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

  • एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 66900 रुपये
  • दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 58850 रुपये
  • तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 58800 रुपये
  • बेड के साथ बच्चों के लिए (5-11 Years) - 55500 रुपये
  • बेड के बिना बच्चों के लिए (5-11 Years) - 46900 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Read more about: tourism tour package tour
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+