Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »12 सितंबर से IRCTC कर रहा थाईलैंड यात्रा 2022 की शुरुआत, जानें पूरा रूट मैप व टिकट मूल्य

12 सितंबर से IRCTC कर रहा थाईलैंड यात्रा 2022 की शुरुआत, जानें पूरा रूट मैप व टिकट मूल्य

थाईलैंड एक ऐसी जगह है जहां एशिया का हर शक्स जाना चाहता है। प्राकृतिक खूबसूरती के साथ समुद्दी तटों से परिपूर्ण इस देश का नजारा हर किसी का मनमोह लेता है। यहां सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशी से काफी संख्या में आना पसंद करते हैं। यहां की सभ्यता और संस्कृति लोगों को इसकी ओर आकर्षित करती है। समय बिताने के लिए थाईलैंड एक बेहद खूबसूरत ऑप्शन है।

IRCTC की ओर से थाईलैंड के लिए एक पैकेज निकाला गया है, जो बैंकॉक और पटाया की सैर कराएगा। यहां पर आपको ऊंची-ऊंची इमारतें, नाइट क्लब, समय बिताने के लिए एक शानदार स्ट्रीट जैसी सारी खूबसूरती आपको आकर्षित करती है। यहां के मुख्य आकर्षण में कई मंदिर और तीर्थस्थल भी शामिल है, जो इसे संस्कृति से जोड़े रखते हैं। जहां आपको शानदार नक्काशी और अद्भुत वास्तुकला का संगम देखने को मिलेगा।

irctcpackage-for-thailand

IRCTC ने निकाला पैकेज

इसके लिए IRCTC की ओर से एक हवाई टूर पैकेज निकाला गया है, जो 6 दिन और 5 रात का होगा, जो पर्यटकों को पटाया और बैंकॉक की पूरी सैर करवाएगा। यह दार्शनिक यात्रा लखनऊ से शुरू होगी, जो आपको कोलकाता ले जाएगी जहां से आपको बैंकॉक ले जाया जाएगा।

यात्रा का रूट मैप

इस हवाई सेवा की शुरुआत 23 जुलाई और 12 सितंबर को लखनऊ से होगी। जो पहले यात्रियों को कोलकाता ले जाएगी और फिर बैंकॉक। जहां से यात्रा पूरी करवाने के बाद यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा, जहां से फिर लखनऊ लाया जाएगा।

टूर पैकेज का टिकट मूल्य23 जुलाई से शुरू हो रहे इस पैकेज के लिए टिकट मूल्य- 69850 रुपये, 59700 रुपये, 57400 रुपये व 51600 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। इसमें क्रमश: एक व्यक्ति (Single Share), दो या तीन व्यक्ति (Double/Triple Share), बच्चा बेड के साथ (5-11 Years Child) व बच्चा बिना बेड के साथ (5-11 Years Child) का किराया दिया गया है।

इसके अलावा 12 सितंबर से शुरु होने वाली यात्रा के लिए पैकेज का टिकट मूल्य- 72500 रुपये, 61700 रुपये, 59200 रुपये व 53100 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। इसमें भी क्रमश: एक व्यक्ति (Single Share), दो या तीन व्यक्ति (Double/Triple Share), बच्चा बेड के साथ (5-11 Years Child) व बच्चा बिना बेड के साथ (5-11 Years Child) का किराया दिया गया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+