Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »'चंद्रयान 3' के बाद ISRO दे रहा है 'आदित्य L1' लॉन्च को गैलरी से देखने का मौका, कैसे करें रजिस्ट्रेशन!

'चंद्रयान 3' के बाद ISRO दे रहा है 'आदित्य L1' लॉन्च को गैलरी से देखने का मौका, कैसे करें रजिस्ट्रेशन!

पूरा देश जब चांद पर पहली बार भारत के कदम पड़ने और चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर 'चंद्रयान 3' की लैंडिंग का जश्न मना रहा है। ठीक उसी समय भारतीय स्पेस संस्थान ISRO ने एक बड़े मिशन का ऐलान कर दिया है। चांद के बाद भारत अब सूरज की तरफ अपने कदम बढ़ाने वाला है।

aditya l1

'चंद्रयान 3' की सफलता के बाद अब 'आदित्य L1' की लॉन्चिंग को लेकर ISRO के वैज्ञनिक तैयारियां कर रहे हैं। ISRO के श्रीहरिकोटा केंद्र से 'आदित्य L1' को लॉन्च किया जाएगा।

क्यों और कहां के लिए लॉन्च होगा 'आदित्य L1'

'आदित्य L1' को सूरज के उद्देश्य से लॉन्च किया जाएगा। 2 सितंबर 2023 को 11 बजकर 50 मिनट वह ऐतिहासिक समय होगा जब श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से पोलर सैटेलाइट लॉन्च ह्वीकल रॉकेट (PSLV-XL C-57) में 'आदित्य' स्पेसशटल को लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन का उद्देश्य सूर्य के आसपास के वातावरण के विषय में अध्ययन करना होगा।

aditya l1 isro

सूर्य के फोटोस्फेयर, क्रोमोस्फेयर और बाहरी स्तर यानी करोना व सूर्य से निकलने वाली विभिन्न रोशनियों के बारे में ही इस मिशन में अध्ययन किया जाएगा। पृथ्वी से चांद की दूरी के लगभग 4 गुना दूरी तय कर 'आदित्य L1' 127 दिनों में अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचेगा। यह निर्धारित स्थान पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी की दूरी पर स्थित है।

ISRO की गैलरी में बैठकर लॉन्चिंग देखने का मौका

'आदित्य L1' की लॉन्चिंग भारत के अंतरिक्ष विज्ञान के लिए कितनी महत्वपूर्ण है, यह अलग से बताने की आवश्यकता नहीं है। ISRO इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने का मौका आम नागरिकों को भी दे रहा है। ISRO की गैलरी में बैठकर इस लॉन्चिंग को देखने के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की जरूरत होगी। ISRO के आधिकारिक वेबसाइट https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATION/index.jsp पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 29 अगस्त 2023 को दोपहर 12 बजे के बाद ओपेन होने की संभावना है। 'आदित्य L1' की लॉन्चिंग को देखने का यह सुनहरा मौका हाथ से बिल्कुल मत जाने दें।

क्या है 'आदित्य L1' की खासियतें

  • 'आदित्य L1' का वजन : 1475 किग्रा
  • शोधकार्य में इस्तेमाल होने वाले यंत्रों का वजन : 244 किग्रा

क्या साथ में लेकर जाएगा 'आदित्य L1'

  • डिजीटल एमिशन लाइट करोनाग्राफ
  • सोलर अल्ट्रावायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप
  • प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज
  • सोलर लो-एनर्जी एक्सरे स्पेक्ट्रोमीटर
  • हाई एनर्जी L1 अर्बाइटिंग एक्सरे स्पेक्ट्रोमीटर
  • मैग्नेटोमीटर

More News

    Read more about: india isro chandrayaan 3
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+