Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब से शुरू हो रहा है हम्पी उत्सव? क्या-क्या कार्यक्रम होंगे आयोजित? जानिए Details

कब से शुरू हो रहा है हम्पी उत्सव? क्या-क्या कार्यक्रम होंगे आयोजित? जानिए Details

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिसे अपने देश की संस्कृति और धरोहरों से लगाव है, तो तैयार हो जाएं। कर्नाटक में हर साल की तरह इस साल भी शुरू होने वाला है हम्पी उत्सव। इस उत्सव को हम्पी विजय उत्सव या विजय उत्सव (2025) के नाम से भी जाना जाता है। हम सभी जानते हैं, हम्पी दक्षिण भारत के विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था, जो वर्तमान में कर्नाटक के विजयनगर जिले में स्थित है और UNESCO की विश्व धरोहर में भी शामिल है।

विजयनगर साम्राज्य की समृद्ध संस्कृति का समारोह मनाते हुए ही हर साल हम्पी उत्सव का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है। इस साल कब आयोजित होने वाला है हम्पी उत्सव 2025? कौन-कौन से कार्यक्रम इस साल हम्पी उत्सव का मुख्य आकर्षण बनने वाले हैं?

कब से शुरू होगा हम्पी उत्सव?

इस साल हम्पी उत्सव की शुरुआत 28 फरवरी को होगी जो 2 मार्च तक चलेगी। यह उत्सव कर्नाटक, इतिहास व दक्षिण भारतीय कला और संस्कृति का शानदार संगम होता है। हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य के अवशेषों के सामने इस उत्सव का आयोजन किया जाता है, जहां नृत्य, संगीत और विभिन्न प्रकार के अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय परंपरा और संस्कृति को विश्व पटल पर रखा जाता है।

रात के समय में जब विशाल विजयनगर साम्राज्य के अवशेषों, विट्ठल और विरुपाक्ष मंदिर आदि को रोशनी से जगमगाया जाता है, तब वह नजारा बड़ा ही अद्भूत दिखाई देता है।

क्या-क्या देख सकेंगे यहां?

3 दिनों तक चलने वाले हम्पी उत्सव के दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भरतनाट्यम नृत्य, परंपरागत संगीत, पारंपरिक डांस व नृत्य नाटिका आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यहां कर्नाटक के कई लोक नृत्यों को भी प्रस्तुत किया जाता है जिसमें यक्षाग्ना भी शामिल है। हम्पी उत्सव के दौरान विभिन्न ऐतिहासिक और पौराणिक कहानियों को कठपुतलियों के नृत्य के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्ततु किया जाएगा।

इसके अलावा सामूहिक योग सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जो बड़ी संख्या में दर्शकों को पसंद आता है। हम्पी उत्सव जंबो सावरी, हाथियों के जुलूस के बगैर भला पूरा कैसे हो सकता है। जब हाथियों का शाही जुलूस निकाला जाता है, तब उसके साथ विभिन्न प्रकार के कलाकारों का समूह भी साथ चलता है, जिसे देखकर बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे इतिहास दोहराया जा रहा है और विजयनगर साम्राज्य के किसी शासक का जुलूस निकाला गया है।

इस साल हम्पी उत्सव का एक और आकर्षण होगा, विंटेज कार रैली। संभावना जतायी जा रही है कि इस साल 1 और 2 मार्च को विंटेज कार रैली के साथ-साथ बाईक स्टंट एक्ट भी आयोजित होगा। जो इस उत्सव में आने वाले दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। इसमें बाईक सवार अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कई तरह के स्टंट दिखाएंगे।

कमलपुर लेक में वाटर स्पोर्ट्स और बोटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही इस साल जिला प्रशासन ने हम्पी तक पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 'हम्पी बाई स्काई' की सुविधा को भी शुरू किया है, जिसमें हेलीकॉप्टर से पर्यटकों को हम्पी उत्सव तक लाया और वापस ले जाया जाएगा।

कैसे पहुंचे हम्पी?

  • नजदीकी एयरपोर्ट - विद्यानगर (हम्पी से 40 किमी दूर)
  • नजदीकी रेलवे स्टेशन - होस्पेट (हम्पी से 13 किमी दूर)
  • नजदीकी प्रमुख शहर - हम्पी (उत्सव स्थल से करीब 1 किमी दूर)

More News

    Read more about: bangalore unesco hampi utsav
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+