Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर हुआ Over Crowded, कम से कम 1 महीना बाद ही बनाएं कदम रखने का प्लान

कश्मीर हुआ Over Crowded, कम से कम 1 महीना बाद ही बनाएं कदम रखने का प्लान

गर्मी से परेशान हैं और किसी ठंडी जगह पर घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं? विकल्प के तौर पर धरती का स्वर्ग कहलाने वाले कश्मीर को भी शामिल कर रहे हैं, तो जरा संभल जाइए। Over Crowded हो रहा है कश्मीर। श्रीनगर के सभी होटल, गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट और पहलगाम-सोनमर्ग के सभी होटल पूरी तरह से बुक हो चुके हैं, जिनके अगले 15-20 दिनों तक फुल बुक रहने की संभावना है।

तो अगर इस चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए आप कश्मीर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कम से कम एक महीने बाद ही वहां जाने के बारे में सोचिए।

overcrowed kashmir

मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में पर्यटकों की संख्या इन दिनों पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। बताया जा रहा है इस साल अब तक करीब 1.25 मिलियन पर्यटक कश्मीर घूमने पहुंच चुके हैं। स्थानीय पर्यटन अधिकारियों का कहना है कि कश्मीर में अब तक कुल 12.5 लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं और साल 2024 में पर्यटकों की संख्या नया रिकॉर्ड गढ़ सकती है।

बताया जाता है कि श्रीनगर, पहलगाम, सोनमर्ग और गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट समेत सभी होटल जून के मध्य तक पुरी तरह से बुक हो चुके हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति गेस्ट हाउस, होम स्टे और डल व निगीन लेक के हाउस बोट का भी है, जो जून के मध्य तक Full Booked हैं।

kashmir tourists making record

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कश्मीर घाटी में कानून व्यवस्था की स्थापना और शांति वापस लौटने के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है। विदेशी पर्यटकों के ज्यादा आने की वजह से कश्मीर की अर्थव्यवस्था को भी काफी फायदा पहुंचने वाला है, क्योंकि घरेलु पर्यटकों के मुकाबले विदेशी पर्यटक रहने-खाने आदि पर अधिक खर्च करते हैं।

बताया जाता है कि अमरनाथ यात्रा, जो इसी महीने की 29 तारीख से शुरू होने वाली है, के शुरू होने के बाद कश्मीर में पर्यटकों के आने की संख्या में आमतौर पर वृद्धि होती थी, लेकिन इस साल अभी से ही बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर घूमने पहुंच रहे हैं।

kashmir dall lake

कश्मीर घाटी में पर्यटकों के इतनी ज्यादा संख्या में पहुंचने की मुख्य वजह देश के दूसरे हिस्सों में प्रचण्ड गर्मी का पड़ना माना जा रहा है। इस वजह से ठंडी जगहों की तलाश में जब लोग घूमने जाने के लिए पहाड़ी जगहों के बारे में सोच रहे हैं, तो शिमला, नैनीताल और दार्जिलिंग के साथ ही कश्मीर भी उनकी बकेट लिस्ट में ऊपर ही रह रहा है।

वर्तमान समय में कश्मीर आने वाले पर्यटकों की सबसे ज्यादा संख्या गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस महीने के मध्य तक दिल्ली और पंजाब से आने वाले पर्यटकों की संख्या कश्मीर में बढ़ेगी।

More News

    Read more about: kashmir srinagar travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+