Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज 5 घंटे बंद रहेगी तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट, ठप्प रहेगी फ्लाईट सेवा भी, जानिए क्यों और कब

आज 5 घंटे बंद रहेगी तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट, ठप्प रहेगी फ्लाईट सेवा भी, जानिए क्यों और कब

द केरला स्टोरी - अरे नहीं, हम आपको किसी फिल्म की कहानी नहीं सुनाने वाले हैं। दरअसल हम आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आएं हैं। अगर आप दक्षिण भारत में खास कर केरल के तिरुवनंतपुरम में रहते या वहां के एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले हैं तो जरा अपने फ्लाईट के बारे में पता कर लें।

क्योंकि आज यानी 21 अप्रैल को पूरे 5 घंटे के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को बंद रखा जाएगा। इस दौरान न तो कोई विमान उड़ान भरेगी और न ही कोई विमान वहां लैंड करने वाली है। यह एयरपोर्ट के किसी कारणवश नहीं बल्कि कई सालों से लगातार चली आ रही साल में दो बार होने वाली एक धार्मिक प्रक्रिया है, जिसके तहत एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है।

Thiruvananthapuram airport close

इस बात की जानकारी तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की तरह से अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए भी दी गयी है।

क्यों बंद कर दिया जाता है एयरपोर्ट?

दरअसल, कल यानी 21 अप्रैल को त्रवंकोर के शाही परिवार के देवता भगवान पद्माभ स्वामी का उत्सव पेनकुनी (Painkuni) मनाया जाएगा। इस उत्सव में पद्माभ स्वामी मंदिर से भगवान की मूर्ति निकालकर उसे जुलूस के आकार में शंगमंघम समुद्रतट पर पवित्र स्नान के लिए लाया जाता है। इस परंपरा की शुरुआत कई शताब्दी पहले ही हुई थी, जब इस स्थान पर तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट का कोई नामोंनिशान नहीं था। भगवान की मूर्ति को समुद्रतट तक लाने का रास्ता तिरुवनंतपुरम एयरोपोर्ट के रनवे से होकर ही गुजरता है।


साल 1932 में जब तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट तैयार हुआ उसके बाद भी साल में दो बार (अक्टूबर-नवंबर में अल्पस्सी फेस्टिवल और मार्च-अप्रैल में पेनकुनी फेस्टिवल) मनाने का सिलसिला जारी रहा। जब यहां एयरपोर्ट बनाया गया तो त्रवंकोर के राजा श्री चिथिरा तिरुनल ने स्पष्ट कर दिया था कि साल 363 दिन यह जगह जनहित में समर्पित रहेगी लेकिन साल में दो दिन यह जगह शाही परिवार के लिए आरक्षित रहेगी।

साल 2021 में जब अडाणी समूह ने इस एयरपोर्ट पर अपना अधिकार स्थापित किया तब एयरपोर्ट प्रशासन ने एक नोटिस जारी कर इस फेस्टिवल के दौरान रनवे के बंद रहने की जानकारी दी थी।

कितने बजे बंद रहेगा एयरपोर्ट

कल यानी 21 अप्रैल को शाम 4 बजे से लेकर अगले 5 घंटों के लिए एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान न तो कोई विमान उड़ान भरेगी और न ही लैंड करेगी। रात को 9 बजे से एयरपोर्ट फिर से पूरी तरह से संचालित होने लगेगी। इस दौरान जिन विमानों को रद्द, डायवर्ट अथवा डीले किया गया है, उससे संबंधित पूर्व सूचनाएं एयरलाइंस कंपनियों ने अपने-अपने ग्राहकों को दे दी हैं।

More News

    Read more about: travel airport kerala
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+