Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में क्रिसमस पर देर रात तक मिलेगी मेट्रो, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी - कौन से रास्ते खुले कौन बंद?

कोलकाता में क्रिसमस पर देर रात तक मिलेगी मेट्रो, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी - कौन से रास्ते खुले कौन बंद?

कोलकाता में क्रिसमस का उत्साह अपने चरम पर पहुंच चुका है। कोलकाता में क्रिसमस सेलिब्रेशन का मतलब पार्क स्ट्रीट में घूमने जाना, खाना-पीना, ढेर सारी फोटो खींचवाना और रिल्स बनाना। 24 दिसंबर की शाम से कोलकाता का पार्क स्ट्रीट इलाका रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया रहता है। यह सिलसिला 25 दिसंबर को भी जारी रहता है।

ऐसे में देर रात तक लोगों को घूमने के बाद घर वापस लौटने में कोई समस्या न हो, इसे ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो ने देर रात तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। वहीं दूसरी तरफ क्रिसमस के समय घूमने-फिरने में लोगों को कोई परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करते हुए कोलकाता की ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है।

kolkata park street

आइए क्रिसमस के दिन कोलकाता मेट्रो की Timing के साथ-साथ यह भी जान ले कि कौन से रास्ते इस दिन खुले रहेंगे और कौन से बंद?

देर रात तक मिलेगी मेट्रो

कोलकाता मेट्रो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार क्रिसमस के दिन (25 दिसंबर) को ब्लू लाइन (नॉर्थ-साउथ मेट्रो कॉरिडोर) में कुल 224 और ग्रीन लाइन 1 (सियालदह से सेक्टर 5) मेट्रो लाइन पर 90 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। खासतौर पर पार्क स्ट्रीट घूमने जाने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए कवि सुभाष से दमदम के बीच देर रात तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध करवाने का फैसला लिया गया है।

छुट्टी का दिन होने के बावजूद ब्लू लाइन पर कुल 224 मेट्रो सेवाएं (112 अप और 112 डाउन) चलेगी। क्रिसमस के दिन ब्लू लाइन पर दोपहर 3 से रात 8 बजे के बीच 7 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध होगी। उसी तरह ग्रीन लाइन 1 पर छुट्टी का दिन होने के बावजूद कुल 90 मेट्रो सेवाएं (45 अप और 45 डाउन) उपलब्ध होंगी। इस लाइन पर पूरे दिन ही 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी।

kolkata park street metro

क्या होगी मेट्रो की Timing

ब्लू लाइन मेट्रो

नोआपाड़ा से कवि सुभाष और कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के लिए पहली मेट्रो सुबह 6.50 बजे खुलेगी। दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष और महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर के बीच पहली मेट्रो सेवा सुबह 6.55 बजे खुलेगी। दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए अंतिम मेट्रो सेवा रात को 9.33 बजे के बजाए 10.53 बजे खुलेगी।

कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के लिए रात को 9.30 बजे के बजाए आखिरी मेट्रो 10.49 बजे खुलेगी। कवि सुभाष से दमदम के लिए आखिरी मेट्रो रात को 9.40 बजे के बजाए 11 बजे खुलेगी। इस दिन ब्लू लाइन पर रात को 10.40 बजे से चलने वाली नाइट मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

ग्रीन लाइन 1 मेट्रो

सियालदह से सॉल्टलेक सेक्टर 5 के बीच मेट्रो सेवाएं के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। ग्रीन लाइन 2 (हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड), पर्पल लाइन (जोका-माझेरहाट) और ऑरेंज लाइन (न्यू गड़िया-रूबी क्रॉसिंग) पर मेट्रो सेवाएं सामान्य ही उपलब्ध रहेंगी।

christmas kolkata 2024

क्रिसमस को लेकर कोलकाता में जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

24 दिसंबर (मंगलवार)

  • अहले सुबह 3 बजे से पहले पार्क स्ट्रीट, शेक्सपीयर शरण और चौरंगी रोड की ओर ट्रैफिक पर प्रतिबंध रहेगा।
  • कैथिड्रल रोड पर यातायात को आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जाएगा।
  • विक्टोरिया मेमोरियल की ओर क्विंसवे को वनवे कर दिया जाएगा।
  • शाम 4 से सुबह 4 बजे तक चौरस्ता से होकर मालवाही वाहन को आवाजाही नहीं करने दिया जाएगा।

25 दिसंबर (बुधवार)

  • पार्क स्ट्रीट और मिडल्टन स्ट्रीट पर यातायात पूरी तरह से बंद।
  • हो चि मिन्ह शरणी पर सिर्फ कैमक स्ट्रीट की ओर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।
  • पार्क स्ट्रीट, हो ची मिन्ह शरणी और कैमक स्ट्रीट को नो पार्किंग जोन बनाया गया है।

More News

    Read more about: christmas kolkata metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+