Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पासपोर्ट में है समस्या, बिना Appointment सीधे पहुंचे क्षेत्रीय ऑफिस

पासपोर्ट में है समस्या, बिना Appointment सीधे पहुंचे क्षेत्रीय ऑफिस

कोलकाता के ब्रेबॉर्न रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस में किसी भी तरह की समस्या के लिए बिना पहले से अप्वाएंटमेंट लिए ही सीधे संपर्क किया जा सकता है। बताया जाता है कि यहां सप्ताह के दिनों में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक (बुधवार को छोड़कर) एक मैनुअल काउंटर खुला रहेगा।

यहां आकर वो लोग पासपोर्ट से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे जिन्हें किसी भी कारणवश ब्रेबॉर्न रोड वाले पासपोर्ट ऑफिस का ऑनलाइन स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। कई बार पासपोर्ट के आवेदक, जिन्होंने कसबा या आसपास के जिलों में पासपोर्ट सेवा केंद्र में ऑनलाइन स्लॉट बुक की हो, उन्हें RPO से पत्र भेजकर बताया जाता है कि उनके आवेदन में कुछ गलतियां हैं। इसलिए उन्हें कोलकाता में ब्रेबॉर्न रोड स्थित RPO में आकर मिलने के लिए कहा जाता है।

kolkata passport regional office

कोलकाता के क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिसर आशिष मिद्दा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, "जिन आवेदकों का फाइल नंबर जेनरेट हो चुका है, सिर्फ वहीं आवेदक ही पासपोर्ट के क्षेत्रीय ऑफिस ब्रेबॉर्न रोड के लिए ऑनलाइन अप्वाएंटमेंट बुक कर सकते हैं। लेकिन कई बार आवेदकों का आवेदन ARN यानी एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर से आगे ही नहीं बढ़ा होता है। ऐसे आवेदक ऑनलाइन अप्वाएंटमेंट बुक नहीं कर पाते हैं। इन्हीं आवेदकों की सुविधा के लिए कोलकाता में ब्रेबॉर्न रोड स्थित पासपोर्ट के क्षेत्रीय ऑफिस में एक मैनुअल काउंटर खोला गया है।"

बता दें, वर्तमान में ब्रेबॉर्न रोड ऑफिस में हर दिन 100 ऑनलाइन अप्वाएंटमेंट स्लॉट उपलब्ध हैं। ब्रेबॉर्न रोड पासपोर्ट ऑफिस में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सेवा प्रदान की जाएगी।


Read Also :


पासपोर्ट से जुड़ी कौन सी सेवाएं मिलेंगी बिना Appointment

  • जनरल पूछताछ
  • किसी भी आपातकालिन सेवा
  • फाइल बंद करवाने
  • अतिरिक्त शुल्क जमा करने
  • खास मामलों के निपटारे के लिए जहां आवेदकों को पुलिस वेरिफिकेशन में प्रतिकूल रिपोर्ट मिली हो और उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया हो (तत्काल पासपोर्ट सेवा के अधिन)।

More News

    Read more about: kolkata howrah west bengal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+