Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »5000 से भी कम में करें पांडिचेरी की यात्रा, रहना-खाना सब फ्री

5000 से भी कम में करें पांडिचेरी की यात्रा, रहना-खाना सब फ्री

अगर आप बैंगलोर के आसपास रहते हैं तो पांडिचेरी जाने का सपना अब सपना नहीं रहेगा। क्योंकि कर्नाटक परिवहन विभाग की ओर से एक तीन दिवसीय पैकेज निकाला गया है, जो बैंगलोर से शुरू होगा। यह पैकेज 5000 रुपये से भी कम में होगा।

पांडिचेरी, भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक व समुद्र के किनारे बसा एक शहर है। यह शहर अपनी अद्वितीय संस्कृति व परम्परा के लिए जाना जाता है। यहां आज भी फ्रांस की सभ्यता देखने को मिलती है। बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित पांडिचेरी शहर चेन्नई शहर से महज 162 किमी. की दूरी पर है। आजादी से पहले यहां फ्रासीसियों का कब्जा (तीन शाताब्दियों तक निर्बाध शासन) था, जिसकी झलक आज भी देखने को मिलती है। यहां फ्रेंच वास्तुकला दिखाई पड़ती है और यहां के लोग भी इसे मानते हैं।

ऐसे में अगर आप बैंगलोर के आसपास रहते हैं तो पांडिचेरी जाने का सपना अब सपना नहीं रहेगा। क्योंकि कर्नाटक परिवहन विभाग की ओर से एक पैकेज निकाला गया है, जो बैंगलोर से शुरू होगा। आपकी यह तीन दिवसीय यात्रा 5000 रुपये से भी कम में होने वाला है, जो बैंगलोर के यशवंतपुरा बस स्टैण्ड से शुरू होगी।

Pondicherry

पैकेज के लिए टिकट का मूल्य -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 4950 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 3625 रुपये
तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 3250 रुपये

पांडिचेरी में घूमने लायक जगह

यह शहर अपने तटों के लिए जाना जाता है, जो इस प्रकार हैं- आरोविले बीच, सेरेनिटी बीच, प्रोमनेड बीच व पैराडाइस बीच। यहां के सबसे प्रमुख आकर्षण में अरबिंदो आश्रम भी शामिल है जो भारत का एक बड़ा योग केंद्र है। शहर में घूमने के लिए पांडिचेरी म्यूजियम, जवाहर खिलौना म्यूजियम, बॉटनिकल गार्डन, राष्ट्रीय पार्क व राज निवास जैसी अच्छी जगहें हैं।

Pondicherry

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+