Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ में चारबाग से वसंत कुंज के बीच चलेगी मेट्रो! जाने स्टेशनों के नाम, कब तक पूरा होगा निर्माण?

लखनऊ में चारबाग से वसंत कुंज के बीच चलेगी मेट्रो! जाने स्टेशनों के नाम, कब तक पूरा होगा निर्माण?

लखनऊ वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। लखनऊ मेट्रो का होने वाला है विस्तार। मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों की मानें तो जल्द ही लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस कॉरिडोर में चारबाग से वसंत कुंज तक नई मेट्रो लाइन बिछायी जाएगी। बताया जाता है कि इस मेट्रो लाइन के लिए पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड (PIB) की मंजूरी इसी महीने मिल सकती है।

इस मेट्रो कॉरिडोर में मिट्टी की जांच करने के साथ ही लगभग 40 प्रतिशत ग्राउंड लेवल का काम भी पूरा किया जा चुका है।

lucknow metro

नवभारत टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने वसंत कुंज से चारबाग के बीच नई मेट्रो रेल लाइन बिछाया जाएगा। इसके लिए इलाके में मिट्टी की जांच की जाएगी, जिसके लिए सैंपल लेने का काम पूरा हो चुका है।

साथ ही जमीनी स्तर पर भी काफी हद तक काम आगे बढ़ चुका है और अगर इसी महीने PIB की मंजूरी मिल जाती है तो टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। बताया जाता है कि इस नए रूट पर मेट्रो सेवाओं के शुरू होने से लखनऊ में रहने वाले लोगों को बहुत लाभ मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इससे पहले ही लखनऊ मेट्रो चारबाग-वसंत कुंज कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी मिल चुकी है। नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने भी परियोजना को हरी झंडी दे दी है। इंतजार है कि PIB और केंद्र सरकार से इसे मंजूरी मिलने का। UPMRC के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली में इसी महीने PIB की बैठक होनी है, जिसमें इस मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस मेट्रो कॉरिडोर को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद ही टेंडर आमंत्रित करना शुरू कर दिया जाएगा।

कितने दिनों में पूरा होगा मेट्रो का निर्माण?

अनुमान लगाया जा रहा है कि UPMRC को इस मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा करने में कम से कम 6 सालों का समय लग सकता है। लेकिन UPMRC इसे अगले 4 सालों में ही पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित कर रही है। बताया जाता है कि इसी वजह से ग्राउंड वर्क को शुरू कर दिया गया है।

इस परियोजना से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि हर परियोजना के ग्राउंड वर्क को पूरा करने में ही शुरुआती 6 से 10 महीने का वक्त लग जाता है। परियोजना को पूरा करने में बाकी का समय लगेगा, जिसमें काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिशें की जाएंगी।

चारबाग-वसंत कुंज मेट्रो कॉरिडोर के स्टेशनों के नाम -

भूमिगत मेट्रो स्टेशन -

  • चारबाग
  • गौतमबुद्ध मार्ग
  • अमीनाबाद
  • पांडेयगंज
  • सिटी रेलवे स्टेशन
  • मेडिकल चौराहा
  • चौक

एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन -

  • ठाकुरगंज
  • बालागंज
  • सरफराजगंज
  • मूसाबाग
  • वसंत कुंज

क्या होंगी चारबाग-वसंत कुंज मेट्रो रूट की विशेषताएं -

  • मेट्रो रूट की कुल लंबाई - 11.16 किमी
  • स्टेशनों की संख्या - 12
  • कहां से कहां तक - चारबाग से वसंत कुंज (मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर)
  • मेट्रो कॉरिडोर का प्रकार - एलिवेटेड और भूमिगत दोनों
  • आनुमानिक लागत - ₹5801 करोड़

More News

    Read more about: lucknow metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+