Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Surya and Chandra Grahan 2023: जानिए साल 2023 में कब लगेगा कौन सा ग्रहण...

Surya and Chandra Grahan 2023: जानिए साल 2023 में कब लगेगा कौन सा ग्रहण...

दिसम्बर का महीना चल रहा है और कुछ ही दिनों में नया साल शुरू हो जाएगा। ऐसे में कोई दर्शन करने की प्लानिंग कर रहा है तो कोई कहीं घूमने की..। लेकिन इन सब से भी हट के एक बात है, जो शायद सभी सोचते होंगे कि आखिर अगले साल में कितने ग्रहण लगेंगे? इनमें कितना सूर्य ग्रहण लगेगा और कितना चंद्र ग्रहण? और कब लगेगा ग्रहण? ग्रहण लगने की तारीख क्या होगी?

इन सभी सवालों के जवाब लेकर आए हैं हम.. जो आपकी यात्रा में भी काफी मददगार साबित होगी। भारतीय लोग ग्रहण के समय कहीं जाना पसंद नहीं करते, ऐसे में आप ग्रहण देखते हुए अपनी ट्रिप बना सकते हैं। ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है, जो तब घटित होती है जब कोई खगोलीय पिण्ड या अंतरिक्ष यान अस्थायी रूप से (कुछ समय के लिए) किसी अन्य पिंड की छाया में आ जाता है। आमतौर हम सभी दो तरह के ग्रहण के बारे में जानते हैं- सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण...। आइए जानते हैं इसके बारे में...

eclipse

सूर्य ग्रहण क्या होता है?

सूर्य ग्रहण तब माना जाता है जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है। इस दौरान पृथ्वी से देखने पर सूर्य आंशिक (थोड़ा) या पूरी तरीके से चंद्रमा द्वारा कवर कर लिया जाता है।

चंद्र ग्रहण क्या होता है?

चंद्र ग्रहण तब माना जाता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के मध्य से होकर गुजरता है। इस दौरान पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा आंशिक (थोड़ा) या पूरी तरीके से सूर्य द्वारा कवर कर लिया जाता है।

साल 2023 में कितने ग्रहण लगेंगे?

नए साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से दो सूर्य ग्रहण लगेगा और दो चंद्र ग्रहण..। खास बात यह है कि दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे जबकि दोनों चंद्र ग्रहण दिखाई देंगे और इसका सूतक काल भी मान्य होगा।

eclipse

साल 2023 में कब-कब ग्रहण लगेगा?

पहला सूर्यग्रहण - 20 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सुबह 07:04 बजे से प्रारंभ होगा और दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। लेकिन इसका प्रभाव भारत में देखने को नहीं मिलेगा। इसके चलते देश में सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। यह सूर्य ग्रहण भारत के अलावा पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

दूसरा सूर्यग्रहण - 14 अक्टूबर 2023 (शनिवार) को लगेगा। लेकिन इसका प्रभाव भारत में देखने को नहीं मिलेगा। इसके चलते देश में सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। यह सूर्य ग्रहण भारत के अलावा पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में दिखाई देगा।

पहला चंद्रग्रहण - 5 मई 2023 (शुक्रवार) को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण रात 8:45 बजे से शुरू होगा और देर रात 01:00 बजे तक रहेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।

दूसरा चंद्रग्रहण - 29 अक्टूबर 2023 (रविवार) को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण रात 01:06 बजे से शुरू होगा और देर रात 02:22 बजे तक रहेगा। खास बात यह है कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसमें भी सूतक काल मान्य होगा।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: ग्रहण eclipse
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+