Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मध्य प्रदेश में शुरू हुई अंतरराज्यीय एयर टैक्सी सेवा, टिकट पर 50% का डिस्काउंट-कितना किराया?

मध्य प्रदेश में शुरू हुई अंतरराज्यीय एयर टैक्सी सेवा, टिकट पर 50% का डिस्काउंट-कितना किराया?

पिछले कुछ समय से मध्य प्रदेश में जिसका इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार वह शुरू हो गयी है। जी हां, मध्य प्रदेश में एयर टैक्सी सेवा को गुरुवार (13 जून) को लॉन्च कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका उद्घाटन करते हुए फ्लाइट सेवा से पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को उनका बोर्डिंग पास खुद सौंपा।

मध्य प्रदेश की पहली एयर टैक्सी सेवा की फ्लाइट ने भोपाल से जबलपुर के लिए उड़ान भरी। सबसे खास बात है कि लॉन्च होने के अगले 1 महीने तक मध्य प्रदेश में एयर टैक्सी सेवाओं में 10 या 30 नहीं बल्कि पूरे 50% की छूट दी जा रही है।

madhya pradesh air taxi

आइए आपको एयर टैक्सी का किराया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं :

PMश्री पर्यटन वायु सेवा परियोजना के तहत मध्य प्रदेश में शुरू हुए एयर टैक्सी सेवाओं को मुख्यमंत्री ने खुद हरी झंडी दिखाकर लॉन्च किया। भोपाल से जबलपुर के लिए उन्होंने पहली उड़ान के यात्रियों को न सिर्फ मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बोर्डिंग पास सौंपा बल्कि उन्होंने एक टिकट-बुकिंग काउंटर का भी उद्घाटन किया। इस टिकट बुकिंग काउंटर से यात्री एयर टैक्सी की ऑफलाइन टिकट खरीद सकेंगे।

बताया जाता है कि राज्य में एयर टैक्सी की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए शुरुआती दौर में टिकट की कीमतों पर 50% डिस्काउंट देने की घोषणा भी की गयी है। खास बात है कि यह डिस्काउंट सिर्फ 1 महीने के लिए ही लागू रहेगी। तो अगर आप भी एयर टैक्सी का अनुभव लेना चाहते हैं तो यहीं मौका है। 50% की भारी छुट के साथ मध्य प्रदेश में एयर टैक्सी का लुत्फ उठा सकते हैं।

8 शहरों को जोड़ेगी एयर टैक्सी

  • भोपाल
  • इंदौर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • सिंगरौली
  • खजुराहो
air taxi madhya pradesh

कितना लगेगा समय और किराया?

कहां से कहां तक कितना लगेगा समय किराया
जबलपुर उज्जैन 1.50 घंटा ₹8,250
रीवा सिंगरौली 30 मिनट ₹2,250
रीवा जबलपुर 1.10 घंटा ₹5,250
भोपाल इंदौर 55 मिनट ₹4,125
ग्वालियर भोपाल 1.50 घंटा ₹8,250
इंदौर उज्जैन 30 मिनट ₹2,250
खजुराहो जबलपुर 1 घंटा ₹4,500
उज्जैन भोपाल 55 मिनट ₹4,125
उज्जैन इंदौर 30 मिनट ₹2,250
जबलपुर भोपाल 1.30 घंटा ₹3,375
जबलपुर रीवा 1.10 घंटा ₹2,750

कैसे करें बुकिंग

एयर टैक्सी की बुकिंग के लिए आप ऑफलाइन टिकट काउंटर के अलावा ऑनलाइन भी टिकट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको Flyola के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पहले अपनी यात्रा की तारीख चुने। इसके बाद अगले बॉक्स पर क्लीक कर एयर टैक्सी में सवार होने का लोकेशन चुने और यात्रियों की संख्या चुनकर Find Flights पर क्लीक करें।

ऐसा करते ही आपको उस दिन आपके दिये हुए लोकेशन से आपकी पसंद की तारीख पर उपलब्ध सभी फ्लाइट के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। इसके बाद आप सीट की उपलब्धता के आधार पर Book Now पर क्लीक कर सकते हैं।

नोट : दिया जा रहा डिस्काउंट 13 जून से सिर्फ 1 महीने के लिए ही लागू है।

सप्ताह में कितने दिन मिलेगी एयर टैक्सी सेवा

  • ग्वालियर से सप्ताह में 2 दिन - मंगलवार को इंदौर, भोपाल, उज्जैन और शनिवार को भोपाल।
  • रीवा से सप्ताह में 2 दिन - सोमवार और गुरुवार को इंदौर, जबलपुर, भोपाल।
  • उज्जैन से सप्ताह में 3 दिन - मंगलवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, बुधवार को इंदौर, भोपाल, जबलपुर और रविवार को इंदौर और भोपाल।
  • खजुराहो से सप्ताह में 1 दिन - शुक्रवार को जबलपुर और भोपाल।

*मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर।

बताया जाता है कि राज्य में अभी 8 शहरों को ही एयर टैक्सी के माध्यम से जोड़ा जा रहा है लेकिन भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+