Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिंधुदुर्ग में लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की 60 फीट ऊंची प्रतिमा, जानिए कहां और क्या होगी इसकी विशेषता?

सिंधुदुर्ग में लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की 60 फीट ऊंची प्रतिमा, जानिए कहां और क्या होगी इसकी विशेषता?

करीब 1 महीने पहले से ही महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थापित मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढह गयी थी, जिसे लेकर काफी विवाद उत्पन्न हो गया था। इस मामले में कई लोगों के गिरफ्तार होने की भी जानकारी मिली थी। लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने सिंधुदुर्ग में ही छत्रपति शिवाजी महाराज की दोगुने आकार वाली मूर्ति को स्थापित करने का फैसला लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नयी मूर्ति के निर्माण को लेकर टेंडर भी आमंत्रित किया गया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए अंत तक पढ़े।

chhatraprati shivaji maharaj statue

कहां लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा?

इस साल 26 अगस्त को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित एक किले में 35 फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भारी बारिश और तेज हवाओं के थपेड़े न झेल पाने की वजह से अचानक ढह गयी थी। इसे लेकर सियासत का बाजार भी काफी गर्म हो गया था।

अब The Hindu की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सिंधुदुर्ग जिले के ही एक अन्य किले में शिवाजी महाराज की 60 फीट ऊंची प्रतिमा को स्थापित करने की तैयार की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतिमा को राजकोट किले में स्थापित किया जाएगा। इस बारे में PWD विभाग ने टेंडर भी आमंत्रित किया है।

shivaji maharaj statue at sindhu durg district

क्या होगी इस प्रतिमा की खासियतें?

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की जिस नयी प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा, उसकी विशेषताएं निम्न हैं :

  • पुरानी मूर्ति की जगह नयी मूर्ति की ऊंचाई लगभग दोगुनी होगी। राजकोट किले में स्थापित होने वाली प्रतिमा 60 फीट ऊंची होगी।
  • यह प्रतिमा स्टेनलेस स्टील से बनी होगी, जो गैर-संक्षारक होगी। यानी समय की मार से इस प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
  • प्रतिमा की आयु कम से कम 100 साल होगी।
  • मूर्ति को तैयार करने की सामग्री और डिजाइन दोनों को ही इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे बना रही है।
  • प्रतिमा को तैयार करने में अधिकतम 6 महीने का वक्त लगेगा।
  • राजकोट किले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की लागत करीब ₹20 करोड़ होगी।
  • टेंडर जमा करने का अधिकार रजिस्टर्ड और नॉन रजिस्टर्ड दोनों तरह की कंपनियों को है।
  • टेंडर डाउनलोड और जमा करने की आखिरी तारीख 1 अक्तूबर को है।
  • हर दिन सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच टेंडर जमा की जा सकती है।
broken statue of shivaji maharaj

बता दें, पिछले साल 4 दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस के मौके पर सिंधुदुर्ग जिले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस प्रतिमा का निर्माण भारतीय नौसेना की ओर से करवाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा निर्माण का काम आर्टिसरी कंपनी को दिया गया था। इस प्रतिमा के निर्माण में करीब ₹2.4 करोड़ की लागत आयी थी।

More News

    Read more about: mumbai maharashtra fort
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+