Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जल्द ही खुल सकता है मुंबई का आरे-बीकेसी मेट्रो लाइन 3, खत्म होगा 6 सालों का इंतजार

जल्द ही खुल सकता है मुंबई का आरे-बीकेसी मेट्रो लाइन 3, खत्म होगा 6 सालों का इंतजार

पिछले करीब 6 सालों से मुंबई के मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी। जल्द ही मुंबई में आरे-बीकेसी मेट्रो लाइन 3 को शुरू किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार इस लाइन पर टनलिंग का काम करीब 6 साल पहले शुरू हुआ था और प्राधिकरण फिलहाल शॉर्ट स्ट्रेच पर ट्रेन का परिचालन शुरू करने की तैयारियां कर रही हैं।

mumbai metro open date

मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर आम जनता के लिए मेट्रो का संचालन लोकसभा चुनावों के खत्म होने के बाद ही यानी जून में शुरू किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इस बाबत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिल सकी है। मिली जानकारी के अनुसार पटरियों की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए ट्रेन को दादर या सिद्धिविनायक स्टेशन तक चलाया जाएगा।

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) के अधिकारियों का मानना है कि इस रूट पर ट्रायल रन को शुरू करने से पहले एक शुरुआती रन करना अनिवार्य है। बता दें, मुंबई मेट्रो प्राधिकरण ने कफ परेड-बीकेसी-सीप्ज कॉरिडोर को 3 चरणों में खोलने की योजना बनायी गयी है।

mumbai metro line 3 tunnel

पहले चरण में सीप्ज को बीकेसी से जोड़ने वाली स्ट्रेच पर मेट्रो का संचालन शुरू होगा। इसके बाद इसे वर्ली तक बढ़ाया जाएगा, जो दूसरा चरण होगा। अंतिम चरण में कफ परेड तक मेट्रो का संचालन शुरू होगा। चुंकि इस मेट्रो स्ट्रेच के कई डेडलाइन पहले ही पार हो चुके हैं, इसलिए मेट्रो प्राधिकरण जून अथवा जुलाई तक मेट्रो लाइन 3 को शुरू करने की उम्मीद है। इस मेट्रो स्ट्रेच में आरे से बीकेसी के बीच कुल 8 मेट्रो स्टेशन होंगे। धारावी और वर्ली को जोड़ने वाले चरण में दो से 3 मेट्रो स्टेशन और वर्ली से कफ परेड तक के तीसरे स्ट्रेच में 12 स्टेशन होंगे।

बता दें, यात्रियों के वजन से संबंधित जानकारी इकट्ठा करने के लिए MMRCL ने बीकेसी और आरे मेट्रो कॉरिडोर के बीच मलबे से भरी बोरियों का परीक्षण शुरू किया है। अभी तक इस स्ट्रेच पर सुरक्षा मूल्यांकन, मेट्रो रेल आयुक्त से सुरक्षा प्रमाणपत्र और अनुमोदन प्राप्त नहीं किया गया। बताया जाता है कि इसे जल्द ही प्राप्त कर इस स्ट्रेच पर आम यात्रियों के लिए कमर्शियल रन को शुरू कर दिया जाएगा।

More News

    Read more about: mumbai metro maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+