Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »63 घंटों के लिए थम जाएगी मुंबई की लाइफ-लाइन, लोकल ट्रेनों का होगा मेगा ब्लॉक

63 घंटों के लिए थम जाएगी मुंबई की लाइफ-लाइन, लोकल ट्रेनों का होगा मेगा ब्लॉक

सेंट्रल रेलवे से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों के बड़ी और महत्वपूर्ण खबर! सेंट्रल रेलवे मुंबई नेटवर्क पर प्लेटफार्म विस्तार का काम होने वाला है, इस वजह से एक नहीं..दो नहीं...10 या 25 घंटे भी नहीं बल्कि 63 घंटों के मेगा ब्लॉक की घोषणा की गयी है। आशंका जतायी जा रही है कि इस वजह से लोकल और लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं पर बुरा असर पड़ने वाला है।

रेलवे की तरफ से यात्रियों से अपील की जा रही है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो वे लोकल ट्रेनों से यात्रा न करें। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस मेगा ब्लॉक की वजह से 900 से ज्यादा लोकल ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है।

local train mega block mumbai

क्यों है यह मेगा ब्लॉक

लल्लनटॉप की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य रेलवे के दो प्रमुख स्टेशनों छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और ठाणे स्टेशन पर प्लेटफार्म का विस्तार और चौड़ीकरण किया जाएगा। इस वजह से मध्य रेलवे ने मेगा ब्लॉक की घोषणा की है।

सेंट्रल रेलवे की मुंबई डिवीजन के डिवीजनल मैनेजर रजनीश गोयल के हवाले से बताया जाता है कि ठाणे में प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 का चौड़ीकरण और CSMT में प्लेटफार्म नंबर 10 और 11 के विस्तार से जुड़े काम किये जाएंगे। प्लेटफार्म की चौड़ाई बढ़ाने के बाद फुट ओवरब्रिज के लिए एस्केलेटर या चौड़ी सीढ़ियां जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

कब से कब तक होगा मेगा ब्लॉक

मध्य रेलवे का मेगा ब्लॉक 30 मई की आधी रात यानी आज आधी रात के बाद से शुरू होगा जो रविवार, 2 जून को दोपहर 3.30 बजे खत्म हो जाएगा। बताया जाता है कि इसके बाद रेलवे सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। यह मेगा ब्लॉक एक नहीं बल्कि दो है।

30 मई की आधी रात से शुक्रवार तक ठाणे स्टेशन पर प्लेटफार्म के चौड़ीकरण के लिए ब्लॉक होगा और शुक्रवार की आधी रात से अगले 36 घंटों के लिए CSMT स्टेशन पर प्लेटफार्म के विस्तार के लिए ब्लॉक किया जाएगा। कुल मिलाकर यह एक मेगा ब्लॉक बनता है। बता दें, सेंट्रल रेलवे के चारों कॉरिडोर (मेन, हार्बर, ट्रांस हार्बर और अर्बन) को मिलाकर हर दिन लगभग 1800 लोकल ट्रेनों का संचालन किया जाता है।

रद्द हुई सैंकड़ों ट्रेनें

mumbai local train mega block centra railways

Mint की एक रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल रेलवे कुल 930 लोकल ट्रेनों को रद्द और 444 उपनगरीय रेलवे सेवाओं को शॉर्ट टर्मिनेट करने वाली हैं। कुल 446 लोकल ट्रेनें दूसरी स्टेशनों से खुलेंगी। इस सबकी विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है :

दिन रद्द लोकल ट्रेनें की संख्या शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली लोकल ट्रेनों की संख्या दूसरे स्टेशनों से खुलने वाली लोकल ट्रेनें
शुक्रवार 161 07 --
शनिवार 534 306 307
रविवार 235 131 139

बताया जाता है कि लोकल ट्रेनों के अतिरिक्त लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं पर भी इस मेगा ब्लॉक की वजह से बुरा असर पड़ सकता है। इस बाबत जानकारी देते हुए सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्नील नीला ने बताया कि मेगा ब्लॉक के कारण मेन व हार्बर कॉरिडोर के 72 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों और 956 उपनगरीय ट्रेनों की सेवाओं को शुक्रवार से रविवार तक रद्द कर दिया गया है। बताया जाता है कि कई मेल-एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनें वडाला, दादर, ठाणे, पुणे, पनवेल और नासिक स्टेशनों से शॉर्ट ओरिजिनेट या फिर शॉर्ट टर्मिनेट होंगी।

संस्थानों से रेलवे की अपील

सेंट्रल रेलवे ने सभी संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम या किसी अन्य तरीके से काम करने की अनुमति दें, ताकि मेगा ब्लॉक के दिनों में यात्रियों की संख्या कम हो सकें। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) से अतिरिक्त बसें चलाने का अनुरोध किया है।

More News

    Read more about: mumbai railway maharashtra train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+