Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में जल्द लॉन्च होने वाली है पिंक ई-रिक्शा योजना, महिलाओं को मिलेगा दोहरा फायदा

पुणे में जल्द लॉन्च होने वाली है पिंक ई-रिक्शा योजना, महिलाओं को मिलेगा दोहरा फायदा

पुणे की सड़कों पर अब जल्द ही महिलाओं द्वारा चलायी जाने वाली पिंक ई-रिक्शा देखने को मिलेंगे। महाराष्ट्र सरकार पुणे में पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार अगले दो से तीन महीनों में यह योजना पुणे में शुरू हो सकती है।

इस योजना के शुरू होने से खासतौर पर महिलाओं को दोहरा फायदा मिलेगा। योजना के संबंध में और महिलाओं को मिलने वाले दोहरे फायदे के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

pune pink E rickshaw

1400 ई-रिक्शा उतरेंगी पुणे की सड़कों पर

महाराष्ट्र सरकार पुणे में पिंक ई-रिक्शा योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत, सरकार शहर में 1,400 महिलाओं द्वारा संचालित पिंक ई-रिक्शा चलाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जो महिला ड्राइवर इस योजना का हिस्सा बनना चाहती हैं, उन्हें ऑटो-रिक्शा की लागत का केवल 10% ही खर्च करना होगा। बताया जाता है कि महाराष्ट्र सरकार खर्च का 20% उठाएगी और बाकी का 70% खर्च सरकार द्वारा सुविधायुक्त ऋण के माध्यम से उठाया जाएगा। यह कर्ज अगले 5 सालों की अवधि में चुकाया जा सकेगा।

महिलाओं को मिलेगा दोहरा फायदा

पुणे में पिंक ई-रिक्शा का शुरू होना, महिलाओं के लिए दोहरा फायदा लेकर आएगा। दरअसल, पिंक ई-रिक्शा शुरू होने से पुणे की कम से कम 1400 महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके साथ महिला यात्रियों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने में काफी हद तक यह योजना मददगार साबित होगी। तो हुआ न...महिलाओं के लिए दोहरा फायदा।

क्या है पिंक ई-रिक्शा योजना?

पिंक ई-रिक्शा योजना महाराष्ट्र सरकार और महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) की संयुक्त रूप से शुरू की गयी एक योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ महिला यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करना भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना के पहले चरण में, राज्य के 17 शहरों में 10,000 ई-रिक्शा को सड़कों पर उतारा जाएगा।

कौन से मानदंडों पर महिलाएं बन सकेंगी पिंक ई-रिक्शा योजना का हिस्सा -

  • पुणे की निवासी होना आनिवार्य।
  • आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

More News

    Read more about: pune maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+