Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» कर्जत

कर्जत -  एक साहसिक केंद्र

7

महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले के शहर और उप जिले में कर्जत एक मनोहर पहाड़ी भू भाग है। यह सहयाद्री श्रेणियों, पश्चिमी घाट और साथ ही साथ भोर घाट में भी फैला हुआ है। यह कोंकण क्षेत्र में उल्हास नदी के किनारे स्थित है। कर्जत प्राकृतिक संपदा, चट्टानी भाग और बहुत सारे झरनों से संपन्न भव्य स्थान है जो मानसून के दौरान पूर्ण रूप से खिले रहते हैं।

कर्जत मुंबई महानगर से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है, जो शहरी जीवन से परेशान हो जाते हैं और साहसिक और बाहरी गतिविधियाँ पसंद करते हैं। कर्जत को महाराष्ट्र की अनौपचारिक साहसिक खेल राजधानी के रूप में जाना जाता है। यह सुंदर पहाड़ी स्थान इस तरह की साहसिक गतिविधियों का केंद्र है।

कर्जत की खोज मुख्यतः ट्रेकिंग के लिए की गई। यह नए तथा साथ ही साथ अनुभवी ट्रेकर के लिए ट्रेकिंग के अनेक रास्ते उपलब्ध कराता है जो हमेशा किसी चुनौती की खोज में रहते हैं। ट्रेकिंग का रास्ता हरे भरे वातावरण की एक झलक प्रस्तुत करता है, जो इस संपूर्ण स्थान को आवरण प्रदान करता है। यह न सिर्फ ट्रेकर को बल्कि प्रकृति प्रेमी लोगों को भी संतुष्ट करता है।

आप उल्हास नदी में वॉटर रॉफ्टिंग के रोमांचकारी विकल्प को चुन सकते हैं। आप पुराने स्मारक जैसे पेठ फोर्ट (किला) या बौद्ध अवशेष, कोंडाना गुफाएँ आदि भी घूम सकते हैं। इन गुफाओं में मिलने वाली कलात्मक मूर्तियाँ और चित्र किसी इतिहास के शौकीन या वास्तु उत्साही के लिए रुचिकर हो सकते हैं जबकि पेठ किले के ऊपर से चारों ओर का संपूर्ण दृश्य साँस रोक देने वाला होता है।

लगभग 200 मीटर की ऊँचाई पर स्थित कर्जत एक पारंपरिक गाँव है जो अपनी प्राकृतिक, ग्रामीण सुंदरता के लिए प्रसिद्द है। इसके साथ ही इसका ऐतिहासिक महत्व भी है। कुछ शांत पल गुजरने के लिए कर्जत एक आदर्श स्थान है और कई तरह की साहसिक गतिविधियों का केंद्र भी है।

कर्जत इसलिए है प्रसिद्ध

कर्जत मौसम

घूमने का सही मौसम कर्जत

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें कर्जत

  • सड़क मार्ग
    राज्य परिवहन और निजी टूर के अनेक बसें उपलब्ध हैं जो कर्जत को महाराष्ट्र के अन्य शहरों से जोड़ती हैं। अनेक ऐसी बसें हैं जो रोजाना मुंबई, पुणे, पनवेल और कर्जत के बीच नियमित रूप से आती जाती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    कर्जत मुंबई रेलवे डिवीजन के अंतर्गत एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। कर्जत रेलवे स्टेशन महाराष्ट्र तथा महाराष्ट्र के बाहर के शहरों से नियमित रेल सेवा द्वारा जुड़ा हुआ है। रेलवे स्टेशन के बाहर टैक्सी उपलब्ध होती हैं जो कर्जत शहर तक पहुँचने में आपकी सहायता करती हैं। कर्जत खंडाला और लोनावाला के पास स्थित है अत: पुणे से भी रेल द्वारा पहुँचा जा सकता है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मुंबई का छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा कर्जत का निकटतम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर है। यह अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा न सिर्फ देश के विभिन्न शहरों बल्कि विदेशों के भी विभिन्न शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे के बाहर टैक्सी उपलब्ध होती हैं जो कर्जत पहुँचने में आपकी सहायता करती हैं। इसका औसत किराया 1700 रुपये होता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
07 Sep,Mon
Check Out
08 Sep,Tue
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
07 Sep,Mon
Return On
08 Sep,Tue