Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मनाली में भारी बर्फबारी : रोहतांग पास में फंसे 1000 से ज्यादा वाहन, पुलिस का बचाव अभियान शुरू

मनाली में भारी बर्फबारी : रोहतांग पास में फंसे 1000 से ज्यादा वाहन, पुलिस का बचाव अभियान शुरू

हिमाचल प्रदेश का मनाली शहर बर्फ की सफेद चादर से पूरी तरह से ढंक चुका है। आमतौर पर पर्यटक बर्फबारी को खूब एंजॉय करते हैं और इसे देखने के लिए दूर-दूर से विभिन्न पहाड़ी शहरों में आते रहते हैं। लेकिन सोमवार को बर्फ की सफेद चादर से ढंकी मनाली वंडरलैंड कम और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक बुरा सपना जैसा साबित हुई।

यहां लगातार हो रही भारी बर्फबारी की वजह से लगभग 1000 से अधिक वाहन रोहतांग पास में सोलंग और अटल टनल के बीच कई घंटों से फंसे हुए हैं। हालांकि पुलिस ने बचाव अभियान भी शुरू कर दिया है और लगभग 700 पर्यटकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जा चुका है।

himachal manali snowfall

मनाली में अटल टनल के पास लगी गाड़ियों की लंबी लाइन को देखकर कुछ महीने पहले ही मसूरी में लगा जाम याद आ गया, जब पर्यटकों की अत्यधिक भीड़ की वजह से लोगों को अपने परिवार के साथ गाड़ियों में ही रात बितानी पड़ी थी।

बर्फबारी की वजह से मनाली में लंबा जाम लग गया है। स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से पुलिस जाम में फंसे पर्यटकों व वाहनों को बाहर निकालने का काम कर रही है। बता दें, क्रिसमस और नव वर्ष की छुट्टियों में घूमने निकले पर्यटकों की भीड़ ने स्थिति को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

दिसंबर से फरवरी के बीच में अक्सर पर्यटक पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी को एंजॉय करने के लिए आते रहते हैं। इस साल भी मनाली में पर्यटक बर्फबारी को देखने के लिए ही पहुंचे थे, लेकिन भारी बर्फबारी का शुरू होना और उसमें बड़ी संख्या में पर्यटकों का फंस जाना इन पर्यटकों व प्रशासन दोनों के लिए ही सिरदर्द का कारण बन गया है।

क्या है वर्तमान स्थिति?

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनाली में अटल टनल को फिलहाल बंद कर दिया गया है। खासतौर पर बाईक और दोपहिया वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। जो पर्यटक बाईक से अटल टनल को पास कर सिस्सु जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। किसी भी सामान्य गाड़ी को फिलहाल अटल टनल की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

जो यात्री 4X4 गाड़ियां लेकर अटल टनल को पार करना चाहते हैं, उन्हें ही आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। अटल टनल के पास ब्लैक आइस जमा हो गयी है, जिसने मुश्किलों को और भी बढ़ा दिया है। बता दें, सामान्य बर्फ सफेद होने की वजह से दिखाई देती है, जिससे उनपर गाड़ियां चलाना थोड़ा आसान होता है। लेकिन ब्लैक आइस काली व धब्बेदार होने के कारण स्पष्ट दिखाई नहीं देती और उसपर गाड़ियां चलाना भी काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है।

मनाली हेल्पलाइन नंबर - 9459461355

हरियाणा से मनाली में पहुंचे कुछ पर्यटकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बर्फबारी एक शानदार दृश्य होता है, जिसे देखने के लिए ही हम दूर-दूर से यहां पहुंचे हैं। हम सुबह जब उठे तो हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई थी। पहले हम वापस जाने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन अब कुछ दिन और रुकने की योजना है।

उक्त पर्यटक का कहना है कि उन्होंने जीवन में पहली बार बर्फबारी को अनुभव किया है। वहीं हरियाणा से मनाली पहुंचे उनके एक दोस्त का कहना है कि मैं सभी लोगों से अनुरोध करुंगा कि जीवन में कम से कम एक बार जरूर यहां (मनाली) आएं और प्रकृति की इस सुन्दरता को अपनी आंखों से अनुभव करें।

manali snowfall

मनाली में बर्फबारी बनी मुसीबत और शिमला में लोग कर रहे एंजॉय

मनाली में बर्फबारी में फंसे पर्यटकों व इतनी ज्यादा संख्या में वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालने में पुलिस व प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गयी है लेकिन दूसरी तरफ राजधानी शिमला में लोग बर्फबारी का पूरी तरह से लुत्फ उठा रहे हैं। शिमला में इससे पहले 8 दिसंबर को बर्फबारी हुई थी। लगभग 2 सप्ताह बाद हुई बर्फबारी का पर्यटक जमकर आनंद उठा रहे हैं।

वहीं शिमला में आने वाले पर्यटकों की अच्छी-खासी संख्या की वजह से स्थानीय लोग भी बहुत खुश है। बर्फ से ढंके पहाड़, माल रोड पर हो रही बर्फबारी को एंजॉय करने के लिए पर्यटक अपने ट्रिप की समय सीमा को भी बढ़ा दे रहे हैं। जिससे व्यापारियों को फायदा हो रहा है। खासतौर पर क्रिसमस के समय हो रही बर्फबारी ने शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए एक Dreamy उपहार जैसा साबित हो रहा है। पर्यटक इसे 'Once in a lifetime' अनुभव करार दे रहे हैं।

More News

    Read more about: manali himachal pradesh travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+