Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बर्फबारी के कारण बंद किया गया मनाली-लेह रोड, जाने कब तक खुल सकता है यह रूट!

बर्फबारी के कारण बंद किया गया मनाली-लेह रोड, जाने कब तक खुल सकता है यह रूट!

रोड ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं? शिमला, मनाली और लेह की रोड ट्रिप पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो जरा रूक जाइए। मनाली-लेह हाईवे को बंद कर दिया जा चुका है। इस रास्ते को आधिकारिक रूप से 20 नवंबर से बंद कर दिया गया है। यहां पड़ ही अत्यधिक ठंड और इस रूट पर गाड़ियां चलाने वाले ड्राइवरों से जुड़े संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए इस हाईवे को बंद करने का फैसला लिया गया है।

road close

लाहौल-स्पीति और लद्दाख प्रशासन ने हाल ही में निर्देश जारी किया है, जिसमें ग्राम्फू-काजा, दरचा-सरचू और दरचा-शिंकू ला जैसी प्रमुख रास्तों को बंद करने की जानकारी दी है।

बताया जाता है कि भारी बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन की वजह से उत्पन्न होने वाले खतरों को कम करने और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ही यह फैसला लिया गया है। इस बारे में लाहौल प्रशासन के एक अधिकारी का कहना है कि रास्तों के बंद होने के आदेशों का उल्लंघन करने और इस रास्ते से आगे बढ़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि रूट बंद होने के बावजूद मनाली से दरचा तक गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति है, हालांकि यह मौसम की स्थिति पर निर्भर करता है।

road manali

लेह-मनाली रोड को बंद करने का फैसला ठंड के चुनौतीपूर्ण मौसम में वाहनों के लंबे समय तक फंसे रहने, विशेष रूप से ऊंचे पहाड़ी दर्रों में फंसने की घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लेह-मनाली रूट अगले 6 महीने तक बंद रहेगी। यानी अगले साल मई तक इस रास्ते को बंद रखने का फैसला लिया गया है। तब तक यहां जमी बर्फ की मोटी परत को प्राकृतिक रूप से पिघलने का समय मिल जाएगा। लद्दाख प्रशासन का यह आदेश, 20 नवंबर से प्रभावी हो गया है।

heavy snowfall

उप्शी चेक पोस्ट, लेह से दरचा की ओर वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगा दिया गया है। प्रशासन की तरफ से स्थानीय पुलिस विभाग से अनुरोध किया गया है कि वे इस बंद को सख्ती से लागू करें और पर्यटक भी इस समयावधि के दौरान इस रूट से होकर यात्रा करने से बचे।

गौरतलब है कि मनाली-लेह रूट पर हर साल बर्फ में फंसे पर्यटकों के लिए बचाव अभियान चलाने पड़ते हैं। यह बचाव अभियान लाहौल-स्पीति पुलिस और बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) चलाती है। इस साल अक्टूबर और नवंबर में दो बार इस रूट पर भारी बर्फबारी हो चुकी है, जिस वजह से अस्थायी रूप से इस रोड को बंद भी करना पड़ा था।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+