Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »1 दिसंबर से शुरू होगा मेघालय का Hills Festival, जानिए क्या हैं इसकी विशेषताएं

1 दिसंबर से शुरू होगा मेघालय का Hills Festival, जानिए क्या हैं इसकी विशेषताएं

मेघालय में हिल्स फेस्टिवल के चौथे संस्करण की शुरुआत होने वाली है। यह फेस्टिवल 1 दिसंबर 2023 को शिलांग में आयोजित होने वाला है। 2 दिवसीय इस कल्चरल फेस्टिवल में खास तौर पर पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति को और भी करीब से जानने का मौका मिलेगा। मेघालय Hills Festival के इस संस्करण में खासतौर पर फोक म्यूजिक के साथ-साथ मेघालय के स्वादिष्ट लोकल व्यंजनों का स्वाद लेने का भी मौका मिलेगा।

meghalaya

मेघालय टूरिज्म विभाग के साथ मिलकर इस फेस्टिवल का आयोजन HYPE - Helping Young People Entertainment की शानदार टीम करने वाली है। उम्मदी की जा रही है कि मेघालय हिल्स फेस्टिवल ओपेन एयर म्यूजिक को एंजॉय करने और युवाओं के लिए बहुत खास होगा।

क्या होगी फेस्टिवल की खासियतें

festival
  • म्यूजिक लवर्स के लिए यह फेस्टिवल बहुत खास होगा। खास तौर पर सप्ताहांत में आयोजित होने वाले इस म्यूजिक फेस्टिवल का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। इस साल हिल्स फेस्टिवल के जरिए मेघालय और बाहर के कंटेंपररी म्यूजिक से जुड़े व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
  • फेस्टिवल में इस साल आने वाले मेहमानों को जैंतिया व्यंजनों को खाने का मौका मिलेगा। इस फेस्टिवल में 2 शेफ भी होंगे जो मेहमानों को खासतौर पर मेघालय के अनएक्सप्लोर्ड व्यंजनों का स्वाद चखाएंगे।
  • शहर की भागदौड़ से दूर, अगर प्राकृतिक सुन्दरता में खोना चाहते हैं तब भी आपको इस फेस्टिवल का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। उम्बीर गांव में उम्याम लेक और आसपास के इलाकों की सुन्दरा फेस्टिवल में आने वाले मेहमानों को मंत्रमुग्ध करने वाली होगी।
hills festival
  • इस फेस्टिवल में सिर्फ बाहर से आने वाले म्यूजिशियन ही नहीं बल्कि स्थानिय म्यूजिशियन भी शामिल होंगे। इस फेस्टिवल में म्यूजिशियन, कलाकार और पाक विशेषज्ञ भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
  • मेघालय हिल्स फेस्टिवल में कैम्पिंग की सुविधा रहेगी। इसलिए अगर आप इस फेस्टिवल में शामिल होने के बहाने मेघालय में कैम्पिंग की इच्छा को पूरा करना चाहते हैं, तो ऐसा भी कर सकते हैं। मेहमानों को 2 दिनों तक शानदार म्यूजिक के साथ ही Stargazing का भी मौका मिल जाएगा।

कहां होगा फेस्टिवल आयोजित

festival

मेघालय हिल्स फेस्टिवल का आयोजन उम्बी गांव में उम्याम लेक के पास होगा। इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आपको एंट्री टिकट लेने की जरूरत होगी। टिकट की बुकिंग skillboxes.com पर जाकर कर सकते हैं। दो दिनों के लिए अलग-अलग पास लगेगा।

अगर पहले दिन के म्यूजिक फेस्टिवल का पास चाहिए तो उसके लिए आपको ₹999, दूसरे दिन के म्यूजिक फेस्टिवल का पास चाहिए तो ₹1099 और दोनों दिनों के म्यूजिक फेस्टिवल का जनरल पास चाहिए तो ₹1799 चुकाने पड़ेंगे। अगर आप अपने लिए पहले से ही ब्रेकफास्ट की बुकिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए हर रोज प्रति व्यक्ति ₹250 चुकाने पड़ेंगे।

टेंट का कितना होगा किराया

tent
लार्ज टेंट ₹3,000 एक रात प्रति व्यक्ति
लार्ज टेंट ₹5,000 2 रात प्रति व्यक्ति
एंटायर लार्ज टेंट ₹12,000 1 रात 5 व्यक्ति
एंटायर लार्ज टेंट ₹20,000 2 रात 5 व्यक्ति
सामान्य छोटा टेंट ₹2,000 1 रात प्रति व्यक्ति
सामान्य छोटा टेंट ₹3,000 2 रात प्रति व्यक्ति

More News

    Read more about: meghalaya shilong festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+