Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून सेल में फ्लाइट की टिकटों पर मिल रही है भारी छुट, जल्दी कर लें अपनी बुकिंग

मानसून सेल में फ्लाइट की टिकटों पर मिल रही है भारी छुट, जल्दी कर लें अपनी बुकिंग

देश के कई राज्यों में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। कोई चाय के साथ पकौड़े खाने तो कोई मानसून में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहा है। मानसून या मानसून के ठीक बाद अगर आप भी घूमने जाने, ऑफिस-व्यवसाय या किसी काम से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो यहीं बेस्ट समय है।

कई एयरलाइंस कंपनियां मानसून सेल में टिकटों पर भारी छुट दे रही है। इस छुट का फायदा उठाएं और अपनी फेवरेट डेस्टिनेशन के लिए अभी से ही टिकट बुक करके रख दें। लेकिन ध्यान रहे, कुछ एयरलाइंस कंपनियों की सेल बस कल (28 जून) तक ही है। तो मौका कहीं छुट न जाएं...

airlines companies are giving monsoon sale

1. एयर इंडिया एक्सप्रेस का स्प्लैश सेल

मानसून के समय अपने यात्रियों को स्पेशल छुट का फायदा पहुंचाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 'स्प्लैश सेल' की घोषणा की है। इस सेल में एयर इंडिया एक्सप्रेस लाइट टिकटों की कीमतें मात्र ₹883 से शुरू हो रही हैं और एयर इंडिया एक्सप्रेस वैल्यू टिकटों की कीमतें मात्र ₹1096 से शुरू हो रही हैं।

खास बात है कि ये दोनों श्रेणियों की टिकटें ही Zero कंवेनियंस फीस के साथ दी जा रही हैं। सेल कल यानी 28 जून तक चलेगा। आप 30 सितंबर 2024 तक के बीच किसी भी तारीख के लिए अपनी टिकट बुक Air India Xpress के आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुक करवा सकते हैं।

2. विस्तारा दे रहा है मानसून सेल

लंबे हिटवेव के बाद अब मानसून के इतने प्यारे मौसम में विस्तारा एयरलाइंस ने भी अपने यात्रियों को सेल की बारिश में भीगाने का पूरा मन बना लिया है। विस्तारा के मानसून सेल में अलग-अलग केबिन श्रेणियों के लिए एक तरफ के शुरुआती किराए में काफी छुट दी जा रही है। घरेलु उड़ानों में इकोनॉमी क्लास के टिकट का किराया ₹1616 से शुरू, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के टिकट का शुरुआती किराया ₹2516 से शुरू और बिजनेस क्लास के टिकट का किराया ₹9916 से शुरू हो रहा है।

विस्तारा का मानसून सेल भी 28 जून 2024 तक चलेगा। इस दौरान आप 1 जुलाई से 30 सितंबर 2024 के बीच किसी भी दिन यात्रा का टिकट बुक कर सकते हैं।
इसके साथ ही विस्तारा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर भी मानसून सेल में भारी छुट दे रहा है।

3. इंडिगा ने मानसून सेल किया अनाउंस

इंडिगो एयरलाइंस ने घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर ही मानसून सेल की घोषणा की है। इस सेल में घरेलु उड़ानों की टिकटें ₹2,193 से शुरू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की टिकटें (वापसी समेत) ₹9,314 से शुरू हो रही हैं। टिकटों की बुकिंग 1 जुलाई 2024 से पहले करनी होगी। दूसरी सभी एयरलाइंस के सेल की तरह इंडिगो में भी 30 सितंबर 2024 तक में किसी भी दिन की यात्रा के लिए टिकट बुक की जा सकती हैं।

तो फिर देर किस बात की...जल्दी से अलमारी के ऊपर रखा सूटकेस नीचे उतारिए और शुरू कर दिजीए मानसून ट्रिप की पैकिंग। और हां...छाता और रेनकोट रखना बिल्कुल मत भूलिएगा।

More News

    Read more about: flight airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+