Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी! फिर से खुला मरीन ड्राइव के किनारे बना 1 किमी लंबा फुटपाथ

खुशखबरी! फिर से खुला मरीन ड्राइव के किनारे बना 1 किमी लंबा फुटपाथ

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने हाल ही में मरीन ड्राइव के किनारे 1.1 किलोमीटर लंबे फुटपाथ को ठीक कर दिया गया है। यह फुटपाथ, जो पहले मुंबई कोस्टल रोड के कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता था, अब सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध है। यह सड़क जीडी सोमानी चौक से सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल तक जाती है।

आवागमन को आसान बनाने के लिए मुंबई में कई पुराने रास्तों को समय के साथ बदल दिया गया है। मुंबई कोस्टल रोड ने शहर की सूरत को काफी हद तक बदल दिया है, जिसके कारण मरीन ड्राइव के साथ फुटपाथ को फिर से बनाया गया है। यहां से होकर पैदल गुजरने वाले लोगों ने BMC के इस कदम का स्वागत किया है।

मुंबई कोस्टल रोड के उत्तर की ओर जाने वाले हिस्से का उद्घाटन 11 जून को हुआ। इस खंड ने प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर से मफतलाल क्लब सिग्नल तक मरीन ड्राइव के साथ सड़क को 10.6 मीटर तक चौड़ा कर दिया है। इसके अतिरिक्त, प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर को कोस्टल रोड सुरंग के उत्तरी रैंप से जोड़ने वाली 400 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया, जिससे फुटपाथ का अस्थायी उपयोग आवश्यक हो गया।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, वॉकवे को समुद्री लहरों से बचाने के लिए, BMC ने इस हिस्से में टेट्रापोड जोड़ दिया हैं। उन्होंने फुटपाथ के किनारे बैठने की व्यवस्था भी शुरू कर दी है और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई है।

मुंबई कोस्टल रोड की नई उत्तर दिशा वाली शाखा का उद्देश्य वर्ली और मरीन ड्राइव के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाना और यात्रा के समय को कम करना है। वर्तमान में, यह सोमवार से शुक्रवार, सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक संचालित होती है। जबकि सप्ताहांत पर यानी शनिवार और रविवार को, इस रोड पर शेष कार्य को पूरा किया जाता है।

More News

    Read more about: mumbai maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+