Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब से दौड़ेगी मुंबई के आरे-बीकेसी लाइन पर मेट्रो, जोरों से चल रहा है ट्रायल रन

कब से दौड़ेगी मुंबई के आरे-बीकेसी लाइन पर मेट्रो, जोरों से चल रहा है ट्रायल रन

मुंबईवाले पिछले कुछ समय से बड़ी ही बेसब्री के साथ मुंबई मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई मेट्रो लाइन 3 यानी आरे-बीकेसी लाइन का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। मुंबई मेट्रो 3 की तरफ से अपने X हैंडल पर मेट्रो लाइन 3 के ट्रायल रन का एक वीडियो शेयर किया गया है।

इसमें बताया गया है कि ट्रायल रन के दौरान मूल रूप से मेट्रो कोच के विभिन्न सिस्टम, सिग्नल कम्यूनिकेशन, ट्रैक ट्रैक्शन आदि के बारे में जांच की गयी है।

mumbai metro line 3

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरे-बीकेसी मेट्रो लाइन के पहले फेज को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। यानी संभव है लोकसभा चुनावों के खत्म होते ही जून माह से इस लाइन पर मेट्रो सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार आरे-बीकेसी फेज 1 के 12.44 किमी लंबे स्ट्रेच का ट्रायल रन किया जा रहा है।

इस दूरी के बीच 10 मेट्रो स्टेशन बनाए गये हैं। इनमें से मात्र एक मेट्रो स्टेशन ही एलीवेटेड है और बाकी के सभी 9 मेट्रो स्टेशन भूमिगत बनाए गये हैं। फेज 1 के ट्रायल रन के साथ-साथ इस प्रोजेक्ट पर बाकी निर्माण कार्य को भी पूरा किया जा रहा है।

बताया जाता है कि मेट्रो लाइन 3 के फेज 1 के शुरू होने के बाद उसका विस्तार तेजी से किया जाएगा। फेज 1 के शुरू होने के लगभग 6 महीनों के अंदर इस मेट्रो परियोजना के फेज 2 को शुरू कर देने का लक्ष्य बनाया गया है। मुंबई मेट्रो3 ने अपने X हैंडल पर लिखा है कि सभी प्रकार के सुरक्षात्मक जांच, मशीनों की जांच और सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद मेट्रो रेलवे के सेफ्टी कमिशनर को जांच के लिए बुलाया जाएगा। उनके द्वारा मेट्रो लाइन को हरी झंडी दिखाने के बाद ही यात्रियों के लिए आरे-बीकेसी मेट्रो लाइन को खोल दिया जाएगा।

mumbai metro aarey-bkc metro line trial run

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के मेट्रो लाइन 3 के स्टेशनों को बनाने के लिए मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) को लगभग 257 पेड़ों को उखाड़ना पड़ा था। MMRCL ने इनमें से 119 पेड़ों को दोबारा लगाने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव बॉम्बे हाई कोर्ट मेट्रो 3 ट्री कमेटी के सामने रखी गयी है। MMRCL का दावा है कि जिन पेड़ों को उसने प्रत्यारोपित किया है, उनकी जियो-टैगिंग करने में लगभग 4 महीने का वक्त लग जाएगा।

इससे उनके जीवित रहने की दर में 35% का इजाफा हो जाएगा। मेट्रो रेल प्रबंधन के अनुसार जब तक सम्पूर्ण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है, तब तक प्रत्यारोपण का काम नहीं किया जाएगा। मेट्रो प्रशासन का आश्वासन है कि अगले 6 महीने में पौधारोपण का काम पूरा कर लिया जाएगा।

More News

    Read more about: mumbai metro maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+