Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का नया स्टेशन 'बोईसर', मुंबई से पहुंचे मात्र 36 मिनट में

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का नया स्टेशन 'बोईसर', मुंबई से पहुंचे मात्र 36 मिनट में

बड़े ही जोरों-शोरों से चल रहा है बुलेट ट्रेन का निर्माण। इस ट्रेन के साथ ही हमारे देश में रेलवे यात्रा का अनुभव हमेशा के लिए बदलने वाला है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच सबसे पहली बुलेट ट्रेन चलने वाली है, जिसके लिए रेलवे ट्रैक के साथ-साथ अरब सागर के नीचे पानी की गहराईयों में सुरंग बनाने का काम भी चल रहा है। इस बीच मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का एक नया अपडेट आया है।

बुलेट ट्रेन परियोजना में एक नया स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है। यह नया स्टेशन महाराष्ट्र में बनेगा। हाल ही नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने इसकी घोषणा की है।

mumbai ahmedabad bullet train new station boisar

बुलेट ट्रेन का नया स्टेशन का निर्माण बोईसर में हो रहा है। इस बाबत NHSRCL ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर जानकारी दी है। लेकिन बोईसर में बुलेट ट्रेन का स्टेशन बनने से यात्रियों को कितना फायदा होगा और किन लोगों को इस स्टेशन से सबसे ज्यादा सुविधा होने वाली है?

आइए जान लेते हैं :

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

महाराष्ट्र के बोईसर में नया बुलेट ट्रेन स्टेशन बनने से सबसे ज्यादा फायदा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को होगा। मुंबई का बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) महानगर का सबसे बड़ा आर्थिक जिला है, जो मुंबई का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब कहलाता है। बोईसर के पास ही निर्माणाधीन वाधवान पोर्ट है, जो बोईसर से महज 23 किमी की दूरी पर है।

पूरी तरह से बन जाने के बाद इस बंदरगाह से होकर औद्योगिक आवाजाही और बड़े पैमाने पर सामानों का आयात-निर्यात होगा। यहां तक पहुंचने के लिए बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन बहुत ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। NHSRCL ने दावा किया है कि बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन के बन जाने से मुंबई से बोईसर और तारापुर इंडस्ट्रियल एरिया तक आवाजाही करने का समय पहले के मुकाबले काफी ज्यादा घट जाने वाला है।

मात्र 36 मिनट लगेगा समय

NHSRCL के मुताबिक बोईसर बुलेट स्टेशन की नींव पड़ चुकी है और स्टेशन निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है। बुलेट ट्रेन की शुरुआत होने के बाद मुंबई स्टेशन से (जो बीकेसी में बन रहा है) बोईसर के बीच की दूरी को तय करने में महज 36 मिनट का समय लगेगा। वर्तमान में बीकेसी से बोईसर तक सड़क मार्ग से पहुंचने में करीब 3 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। दोनों जगहों के बीच यात्रा का समय घट जाने का सीधा और सकारात्मक असर व्यापार और अर्थव्यवस्था के विकास पर पड़ने की पूरी संभावना है।

कैसा होगा बोईसर स्टेशन?

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बारे में किये गये दावों के अनुसार बोईसर का बुलेट ट्रेन स्टेशन, बोईसर पश्चिमी रेलवे स्टेशन से महज 6 किमी की दूरी पर बनाया जा रहा है। इस स्टेशन की साज-सज्जा में पूरी तरह से मराठी कला और संस्कृति की झलक दिखाई देने वाली है। बोईसर बुलेट ट्रेन स्टेशन को ऐसी जगह पर बनाया जा रहा है जहां से बोईसर-चिल्लर राज्य हाईवे पर आवाजाही करना काफी आसान होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस स्टेशन के बन जाने से बोईसर क्षेत्र का काफी ज्यादा विकास होने वाला है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के सभी स्टेशनों की सूची :

  • साबरमती
  • अहमदाबाद
  • आणंद
  • वडोदरा
  • भरूच
  • सूरत
  • बिलिमोरा
  • वापी
  • बोईसर
  • विरार
  • ठाणे
  • मुंबई

More News

    Read more about: bullet train mumbai station
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+