Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के पहले माउंटेन टनल का काम पूरा

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के पहले माउंटेन टनल का काम पूरा

पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना का काम बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने पहले लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इस लक्ष्य को पूरा करते हुए इस परियोजना की पहली माउंटेन टनल को तैयार कर लिया गया है।

tunel 1

इसे गुजरात के वलसाड में बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक 320 किलोमीटर की गति से चलने वाली बुलेट ट्रेन इसी टनल से गुजरते हुए मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ेगी। बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमबाद के सफर को 127 मिनट में पूरा करेगी। गौर करने वाली बात है कि यह टनल वेस्टर्न घाट के माउंटेन के नीचे बनी है।

surang 2

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के लिए माउंटेन टनल का निर्माण 05 अक्टूबर 2023 को पूरा कर लिया गया। यह पहला माउंटेन टनल है, जिसका निर्माण 10 महीने में पूरा किया गया है। यह माउंटेन टनल, गुजरात के वलसाड जिले के उम्बरगांव तालुका के ज़ारोली गांव से लगभग 1 किमी की दूरी पर मौजूद है। टनल की संरचना में, टनल में, पोर्टल और टनल एंट्रेंस हुड जैसी अन्य कनेक्टिंग संरचनाएं शामिल हैं जिनको तैयार किया जा चुका है।

tanal 2

इस परियोजना में टनल का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) की मदद से किया जा रहा है।

NATM की प्रक्रिया के प्रमुख हिस्से निम्न हैं :

  1. सुरंग के मुख पर कहां ड्रिल छेद किया जाएगा, उसे चिन्हित करना।
  2. छिद्रों की ड्रिलिंग करना।
  3. विस्फोटकों का चार्ज करना।
  4. नियंत्रित ब्लास्टिंग।
  5. विस्फोट से टूट कर चारों तरफ बिखरे चट्टानों को हटाना।
  6. प्रत्येक विस्फोट के बाद इस प्रक्रिया को दोहराना।
surang

क्या है इस माउंटेन टनल की मुख्य विशेषताएं:

  • सुरंग की कुल लंबाई: 350 मीटर
  • सुरंग का व्यास: 12.6 मीटर
  • सुरंग की ऊंचाई: 10.25 मीटर
  • सुरंग का आकार: सिंगल ट्यूब हॉर्स -शू का आकार
  • ट्रैक की संख्या: 2 ट्रैक

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल ( एमएएचएसआर ) कॉरिडोर में 7 ऐसे पर्वतीय सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। इन सभी पर्वतीय सुरंगों का निर्माण NATM विधि का उपयोग करके ही किया जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+