जल्द ही मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) का टर्मिनल 1 बंद कर दिया जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को अगले 1 साल के लिए बंद किया जा सकता है। जी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं है। इस टर्मिनल को हमेशा के लिए नहीं बल्कि अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है। पर क्यों?
क्यों मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को अगले एक साल के लिए अस्थायी रूप से बंद करने के बारे में विचार किया जा रहा है! दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्विकास के लिए इसे बंद करने का फैसला लिया गया है।

कब होगा बंद
मुंबई के CSM इंटरनेशनल एयरपोर्ट T1 को अगले साल मार्च (मार्च 2025) में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू हो जाने के बाद अगले 1 साल के लिए बंद करने का प्रस्ताव दिया गया है। जब तक पुनर्विकास के बाद मुंबई एयरपोर्ट T1 से फिर से हवाई यातायात का संचालन शुरू नहीं हो जाता है, तब तक विमानों का संचालन नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ही करने की योजना बनायी गयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट T1 पर सुरक्षा व संरचनात्मक समस्याएं हैं। इन्हें सुधारने और विकास करने के लिए ही टर्मिनल 1 को बंद करने की योजना बनायी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक रूप से मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का पुनर्निर्माण का काम अभी भी चल रहा है। अगले 3 साल के अंदर नया टर्मिनल तैयार हो जाएगा। बताया जाता है कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के कुछ महीनों के अंदर ही मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को तोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। टर्मिनल 1 के पुनर्निर्माण इस तरीके से किया जाएगा, ताकि नया एयरपोर्ट अधिक यात्रियों के भार को आसानी से उठा सकें।
हालांकि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का पूरा ट्रैफिक नवी मुंबई एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया जाएगा लेकिन मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर भी यातायात का बोझ बढ़ने की पूरी संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टर्मिनल 1 के पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर सालाना करीब 4.4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों (CPA) का बोझ बढ़ जाएगा। बता दें, वर्तमान में मुंबई एयरपोर्ट से होकर हर साल करीब 5.1 CPA यात्री आवाजाही करते हैं। इसमें से T2 से होकर 4 CPA और T1 से होकर 1.1 CPA यात्री आवाजाही करते हैं।
अभी तक मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नये टर्मिनल 1 के पुनर्निर्माण पर कितना खर्च होने वाला है, इस बाबत कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।



Click it and Unblock the Notifications














