Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बुरी खबर! बंद हो जाएंगी मुंबई की Double Decker बेस्‍ट बसें, जानिए कब है आखिरी दिन?

बुरी खबर! बंद हो जाएंगी मुंबई की Double Decker बेस्‍ट बसें, जानिए कब है आखिरी दिन?

मुंबई में घूमने जाने वाले हैं? लेकिन इस बार मुंबई जाने पर आपको सड़कों पर एक भी डबल डेकर बसें नहीं दिखाई देने वाली हैं जो मुंबई की पहचान बन चुकी हैं। जी हां, BEST यानी बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने फैसला लिया है कि 15 सितंबर से ही डबल डेकर बसों को बंद कर दिया जाएगा।

double decker old and new bus

इसका मतलब हुआ कि सिर्फ 4 दिनों बाद से ही मुंबई की सड़कों से पूरी तरह से डबल डेकर बसें गायब हो जाएंगी। सिर्फ डबल डेकर बसें ही नहीं, BEST ने ओपेन एयर डबल डेकर बसें, जो मुंबई दर्शन, गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राईव के किनारों पर चलती हैं, को भी वापस लेने का फैसला किया है।

Take a Poll

मगर घबराईए मत, लोकल ट्रेन के बाद मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन कही जाने वाली BEST ने पुरानी डबल डेकर बसों के स्थान पर नयी आधुनिक इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें चलाने का फैसला लिया है। इस फैसले के साथ ही मुंबई भारत का पहला शहर बन गया है जहां डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें चलती हैं।

इन बसों की सबसे बड़ी खासियत होगी कि ये लग्जरी बसें तो होंगे लेकिन इनका किराया तुलनात्मक रूप से काफी कम और प्रदूषण भी नहीं फैलाएंगी। बताया जाता है कि 15 सितंबर को आखिरी बार पुरानी डबल डेकर बसे मुंबई की सड़कों पर दौड़ेंगी। इसके बाद ही BEST नयी डबल डेकर बसों को सड़कों पर उतार देगी।

new double decker bus

क्या होगी विशेषताएं

  • इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों में 65 लोगों के बैठने और 20-25 लोगों के खड़े होकर यात्रा करने की जगह होगी।
  • पहले से ही BEST की एसी इलेक्ट्रिक बसें मुंबई में चलती हैं लेकिन डबल डेकर होने की वजह से इसमें एक बार में ज्यादा लोग यात्रा कर सकेंगे।
  • लंबी बैटरी की वजह से नयी इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें, लंबी दूरी की यात्रा आसानी से पूरी कर लेंगी।
  • इससे ईंधन और समय दोनों की बचत होगी और ट्रैफिक में भी राहत मिलेगी।
  • सुरक्षा के लिहाज से इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं।
  • बस के अंदर दो कंडक्टर आपस में विशेष संचार व्यवस्था के जरिए बात कर सकेंगे।
  • बस के दरवाजें स्वचालित होंगे।

बता दें, BEST के पास फिलहाल 400 सिंगल-डेकर इलेक्ट्रिक बसें और 48 नॉन-एसी डबल-डेकर बसें हैं। ये बसें यात्रियों को पूरे मुंबई में 16 विभिन्न मार्गों पर सफर कराती हैं।

More News

    Read more about: travel india mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+