Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Luxury Living के लिए भारत के सबसे महंगे शहर का नाम सुनकर चौंक उठेंगे आप !

Luxury Living के लिए भारत के सबसे महंगे शहर का नाम सुनकर चौंक उठेंगे आप !

Julius Baer's Lifestyle Index के तहत विश्व के 25 सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में मुंबई इस बार 18वें और भारत में पहले नंबर पर आया है। इस लिस्ट में लगातार चौथे साल लग्जरी लिविंग के लिहाज से एशिया दुनिया का सबसे महंगा क्षेत्र बनकर उभरा है। यह सर्वेक्षण आवासीय संपत्ति, कार, बिजनेस क्लास उड़ान, बिजनेस स्कूल, डिनर और अन्य लग्जरी के आधार पर किया गया है।

पिछले साल मुंबई इस लिस्ट में 24वें नंबर पर था, जबकि इस साल मुंबई कई पायदान ऊपर चढ़कर 18वें नंबर पर पहुंच गया है। इसकी मुख्य वजह है कि अतिमारी कोरोना की पाबंदियां समाप्त होने के बाद लोगों को घूमने-फिरने की पूरी छुट मिल गयी। इससे ट्रैवलिंग और अन्य व्यवसायों की मांग बढ़ी जिससे सभी सामानों के दाम में वृद्धि हुई।

Mumbai

इस सर्वेक्षण में एशिया ना सिर्फ दुनिया में सबसे महंगा रिजन साबित हुआ है बल्कि एशियाई शहर भी दुनिया के सबसे महंगे शहरों में शुमार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 12 महीनों के दौरान सामानों के स्थानीय मूल्यों में करीब 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सभी Regions में होटल सूट्स, बिजनेस क्लास फ्लाइट और गाड़ियों के मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गयी है। होटल के मूल्य में 39.1%, फ्लाइट्स के मूल्यों में 32.9% और गाड़ियों के मूल्य में 25.2% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

कई शहर जहां विकसित अर्थव्यवस्था है जैसे टोक्यो, इस लिस्ट में कई पायदान नीचे खिसक गये हैं। वहीं जिन देशों की अर्थव्यवस्था विकास कर रही है जैसे बैंकॉक, जकार्ता और मुंबई Luxury Living के मामले में दुनिया में कई पायदान ऊपर चढ़ गये हैं। इस सर्वे में विमान सेवाओं और गाड़ियों की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गयी है।

More News

    Read more about: mumbai maharashtra tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+