Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुख्यमंत्री ने की मुंबई के कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू होने के तारीख की घोषणा

मुख्यमंत्री ने की मुंबई के कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू होने के तारीख की घोषणा

पिछले लंबे समय से मुंबईकर मेट्रो की एक्वा लाइन के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। यह लाइन कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज को जोड़ेगी। आखिरकार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबईकरों को राहत पहुंचाते हुए इस मेट्रो लाइन के शुरू होने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में इस मेट्रो लाइन के शुरू होने की संभावित तारीख के बारे में घोषणा की है। बता दें, मुंबई का कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज मेट्रो लाइन (एक्वा लाइन मेट्रो) देश का सबसे लंबा और महाराष्ट्र का पहला भूमिगत मेट्रो लाइन होने वाला है।

mumbai metro aqua line

नवभारत टाइम्स की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2014 से 2019 के बीच 10 मेट्रो लाइनों को मंजूरी दी गयी थी। इनमें से कुछ मेट्रो लाइनों का निर्माण पूरा हो चुका है और उनपर मेट्रो सेवाएं भी उपलब्ध हैं। जबकि कुछ मेट्रो लाइन ऐसी भी हैं, जो अभी निर्माणाधीन है और उनका निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है।

फडणवीस ने बताया कि मुंबई के कोलाबा से अंधेरी सीप्ज तक मेट्रो लाइन 3 का निर्माण लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस मेट्रो लाइन पर ट्रायल भी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुंबई की एक्वा लाइन यानी कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज मेट्रो लाइन को कब तक शुरू करने की संभावना है।

बकौल मुख्यमंत्री कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज मेट्रो लाइन को इस साल जून तक शुरू कर दिया जा सकता है। इस मेट्रो लाइन पर फिलहाल ट्रायल रन संचालित किया जा रहा है, जिसके बाद सुरक्षा जांच व अन्य मंजूरियां लेनी होगी। इसके मिलते ही इस मेट्रो लाइन को आम यात्रियों के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा।

साथ ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी बताया कि राज्य में इस समय कई और मेट्रो परियोजनाओं पर भी साथ-साथ में काम किया जा रहा है। साल 2025 से 2027 के बीच में इनके पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+