मुंबई के मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार मुंबईकर कर रहे हैं। हाल ही मुंबई मेट्रो 3 की ओर से X हैंडल पर किये गये एक पोस्ट में बताया गया कि मेट्रो के पहले फेज का काम लगभग 97% पूरा हो चुका है। साथ ही पोस्ट में अधिकारियों ने अब फाइनल स्टेज की टेस्टिंग शुरू होने के भी संकेत दिये हैं।
इसका मतलब है कि जल्द ही मुंबईकरों का इंतजार खत्म होने वाला है और मुंबई मेट्रो की एक्वा लाइन पर मेट्रो का संचालन शुरू होने वाला है। इसके साथ ही इस पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया गया है कि जिसमें मुंबई मेट्रो लाइन 3 की पहली झलक दिखायी गयी है।

X हैंडल पर मुंबई मेट्रो 3 की ओर से किये गये इस पोस्ट में बताया गया है पहले फेज के सभी स्टेशनों का जायजा बृहन्मुंबई नगरपालिका (BMC) के फायर ब्रिगेड विभाग की ओर से किया गया है। बताया जाता है कि इलेक्ट्रिकल सिस्टम और अन्य आवश्यक लेकिन संवेदनशील चीजों की भी जांच अंतिम दौर में ही हो रही है।
मुंबई मेट्रो की ओर से इस पोस्ट में बताया गया है कि मेट्रो 3 के पहले फेज का पूरा काम लगभग 97% पूरा हो चुका है। MCGM के फायर ब्रिगेड विभाग ने फेज 1 के सभी स्टेशनों का जायजा लिया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल और अन्य सिस्टम की भी जांच की जा रही है। अब आखिरी फेज में MMRC कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) के पास आमंत्रण पत्र जमा करेगा जो सम्पूर्ण मेट्रो सिस्टम में विभिन्न सुरक्षात्मक जांच करेंगे।
बता दें, शुरुआत में मेट्रो लाइन 3 परियोजना की शुरुआत 24 जुलाई को होना निर्धारित किया गया था। लेकिन बाद में किन्हीं कारणवश लॉन्चिंग को टाल दिया गया। बताया जाता है कि सुरक्षात्मक जांच की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं होने की वजह से ही इसे शुरू करने की अनुमति नहीं मिल सकी है।
हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही मेट्रो लाइन 3 के फेज 1 का संचालन शुरू होगा। अभी तक मेट्रो ने मुबई मेट्रो के लाइन 3 जिसे एक्वा लाइन मेट्रो के नाम से भी जाना जाता है, को शुरू करने की तारीख का निर्धारण अभी तक MMRCL ने नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुंबई मेट्रो लाइन 3 का संचालन सितंबर 2024 से शुरू होने की संभावना है।
मुंबई लाइव की एक रिपोर्ट के अनुसार MMRCL इस लाइन पर आम यात्रियों के लिए मेट्रो का संचालन शुरू करने से पहले आवश्यक सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार कर रही है। बता दें, मेट्रो लाइन 1 के पहले फेज का संचालन आरे कॉलोनी से बीकेसी के बीच किया जाएगा। वहीं मेट्रो लाइन 3 पर एक्वा लाइन मेट्रो का पूरा संचालन कोलाबा से सीप्ज (Seepz) तक होगा।



Click it and Unblock the Notifications














