Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro Line 3 Update : क्या अक्तूबर के पहले सप्ताह में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन? जानें तारीख

Mumbai Metro Line 3 Update : क्या अक्तूबर के पहले सप्ताह में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन? जानें तारीख

क्या अक्तूबर में मुंबई के बहुप्रतीक्षित मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं? कब होगा इसका उद्घाटन? पिछले लंबे समय से मुंबई के मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने का इंतजार मुंबईकर कर रहे हैं। कई बार डेडलाइन निर्धारित होने के बावजूद कभी तकनीकी तो कभी किसी और वजह से मेट्रो लाइन 3 को शुरू नहीं किया जा सका था। लेकिन...

पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने एक बयान में बताया था कि मुंबई मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन इस महीने यानी सितंबर के अंत में करने की तैयारियां की जा रही हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में किये जा रहे दावों को सच मानें तो मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने के लिए मुंबईकरों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

mumbai metro line 3 opening date

Hindustan times (HT) की एक रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार अक्तूबर के पहले सप्ताह में मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन होगा और इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि 4 अक्तूबर को पीएम मोदी मुंबई के दौरे पर जाने वाले हैं और उसी समय वह मुंबई मेट्रो लाइन 3 के एक फेज यानी आरे कॉलोनी (Aarey colony) से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) का उद्घाटन करेंगे।

हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। सिर्फ मुंबई मेट्रो लाइन 3 ही नहीं बल्कि पीएम मोदी इस दिन कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी कर सकते हैं।

mumbai metro line 3 likely to be open

इस बारे में HT ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 3 से 5 अक्तूबर के दौरान, किसी भी एक दिन विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं, जिसमें मुंबई मेट्रो लाइन 3 के एक फेज का उद्घाटन, ठाणे क्रीक ब्रिज के एक कॉरिडोर को शुरू करना, समृद्धि एक्सप्रेसवे के अंतिम फेज का उद्घाटन समेत ठाणे रिंग मेट्रो का शिलान्यास भी शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि इन सभी परियोजनाओं में विभिन्न सरकारी एजेंसियां शामिल हैं इसलिए सभी एकमत होकर 4 अक्तूबर की तारीख को ही निर्धारित करना चाह रहे हैं।

बता दें, एक्वा लाइन मेट्रो, जो आरे-बीकेसी के बीच चलेगी, 12.5 किमी लंबा स्ट्रेच होगा जिसमें कुल 10 स्टेशन होंगे। इस पूरे मेट्रो कॉरिडोर यानी मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर कुल 27 स्टेशन होंगे। विभिन्न स्टेशनों का निर्माण कार्य अभी भी जारी है और मार्च 2025 तक इस मेट्रो लाइन के पूरी तरह से बनकर शुरू होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

More News

    Read more about: mumbai metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+